आईपीएल-2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई सीरीज में खामोश हो गया है। आज यानी सोमवार को इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ के मुकाबले में भी 15 साल के वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

तीन मैच में सिर्फ 14, 44 और 21 की बना पाए
शानदार प्रदर्शन के चलते ही सीनियर टीम में एंट्री
आयरलैंड-इंग्लैंड जाने से पहले फॉर्म में गिरावट
दांबुला। स्टार समाचार वेब
आईपीएल-2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई सीरीज में खामोश हो गया है। आज यानी सोमवार को इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ के मुकाबले में भी 15 साल के वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंदों पर 21 रन बनाए। वैभव को श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने अपनी फिरकी में फंसाया। वैभव कवर के ऊपर से बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, टाइमिंग बिल्कुल सही नहीं रही और वो वानुजा सहान के हाथों लपके गए। पिछले दो मैचों में भी वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। मौजूदा टूर्नामेंट में उनके स्कोर 14, 44 और 21 रहे हैं, जो उनके आईपीएल वाले अंदाज से बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं।
वैभव कब किसका बने शिकार
पहले मैच में वैभव को श्रीलंका-ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने फुल लेंथ पर फंसाया। फिर दूसरे मुकाबले में वैभव को काफी शानदार शुरुआत मिल चुकी थी, लेकिन वो बाउंसर ट्रैप में फंस गए। वैभव को उस मैच में अफगानिस्तान-ए के तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई ने चलता किया था। अब वैभव तीसरे मैच में स्पिन गेंदबाज का शिकार बने।
आखिर वैभव से कहां हो रही चूक
आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। उन्होंने कई मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए तूफानी पारियां खेलकर क्रिकेट विशेषज्ञों और फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था। यही वजह है कि इंडिया-ए टीम में शामिल होने के बाद उनसे बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के करीब पहुंचते ही युवा बल्लेबाजों पर दबाव भी बढ़ जाता है। श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के गेंदबाजों ने वैभव के खिलाफ बेहतर योजनाएं तैयार कीं, जिसका असर उनकी बल्लेबाजी पर साफ दिखाई दे रहा है।
वैभव से बेखौफ बैटिंग की दरकार
अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पा रहे हैं। वैभव शायद खुद पर प्रेशर भी ले रहे हैं और अपना नेचुरल गेम नहीं खेल पा रहे हैं। उन्होंने तरह-तरह की सलाह दी भी जा रही है। आईपीएल में उन्हें टीम मैनेजमेंट में खुलकर खेलने की छूट दी थी और उसका असर भी दिखा था। अब वैभव यदि बिना प्रेशर के उसी तरह की बल्लेबाजी करेंगे तो वो जरूर फॉर्म में लौट आएंगे। ये तो सही है कि टी20 और वनडे क्रिकेट में थोड़ा फर्क होता है, फिर भी वैभव को अपने ही अंदाज में बेखौफ बैटिंग करनी चाहिए।
उतार-चढ़ाव खिलाड़ी के लिए सामान्य
वैभव अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं और ऐसे उतार-चढ़ाव किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए सामान्य बात है। उनकी प्रतिभा पर किसी को संदेह नहीं है, लेकिन अब चुनौती लगातार रन बनाने और बड़ी पारियां खेलने की है। भारतीय टीम मैनेजमेंट और फैन्स को उम्मीद होगी कि वैभव जल्द ही अपनी लय हासिल करेंगे और वही विस्फोटक अंदाज दिखाएंगे, जिसने उन्हें आईपीएल के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया था।
यह भी पढ़िए...
वनडे सीरीज: पहले मुकाबले में नहीं चला वैभव का बल्ला... ऋतुराज का शतक और तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी

FIFA World Cup 2026 में सोमाली रेफरी उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली। फीफा ने मानवीय आधार पर उन्हें टूर्नामेंट की पूरी फीस देने का फैसला किया है।
आईपीएल-2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई सीरीज में खामोश हो गया है। आज यानी सोमवार को इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ के मुकाबले में भी 15 साल के वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को ने ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोका। इस मैच में मोरक्को फुटबॉल टीम ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पूरी तरह विदेशों में जन्मे 11 खिलाड़ियों की शुरुआती प्लेइंग-11 मैदान में उतारकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आज बर्मिंघम में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी।
भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने तेजपुर क्रिकेट अकादमी से खेलते हुए 87 गेंदों में 103 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली है। जानिए आशीर्वाद के प्रदर्शन और वैभव के टीम इंडिया चयन की पूरी कहानी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है! ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और ESPN के एनालिसिस के अनुसार जानें स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड और अर्जेंटीना में से किसके सिर सजेगा जीत का ताज।
भारत के महान शूटर और स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानिए उनके करियर और प्रेरक सफर के बारे में।
BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम का एलान कर दिया है। टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है।
भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में चुना गया है। जानिए पंजाब से बिग बैश लीग के चैंपियन और ऑस्ट्रेलियाई टीम तक के उनके इस दिलचस्प सफर की पूरी कहानी।
ICC Women's T20 World Cup 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड में हो रहा है। जानें भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल, मैच का समय, वेन्यू और भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह