राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर जेन जी और जेन अल्फा से संवाद करेंगे।

विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर होगी चर्चा
मुंबई। स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर जेन जी और जेन अल्फा से संवाद करेंगे। आईआईएमयूएन द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन सत्र भारतीय दृष्टिकोण से विश्व को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका विषय पर केंद्रित होगा। सम्मेलन में 15 से 19 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें देश के विभिन्न हिस्सों के स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब देश के युवा लोकतंत्र, नेतृत्व, शासन और राष्ट्र निर्माण पर चचार्ओं में तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। भागवत के गुरुवार को मुंबई में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 100 से अधिक शहरों के 2,000 छात्रों के साथ बातचीत करने की उम्मीद है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक बताया जा रहा है। आरएसएस प्रमुख के साथ यह बातचीत नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में आईआईएमयूएन के वार्षिक चैम्पियनशिप सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान होगी, जो इस वर्ष अपनी 15वीं वर्षगांठ मना रहा है।
कई हस्तियां करेंगी शिरकत
ऋषभ शाह ने यह भी बताया कि यह तीसरा अवसर होगा, जब मोहन भागवत युवा पीढ़ी से बातचीत करने के लिए आईआईएमयूएन के किसी कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि आरएसएस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जैसे संगठनों के साथ-साथ अन्य प्रमुख संस्थानों का अध्ययन युवा पीढ़ी को करना चाहिए। इन संगठनों की विचारधाराएं अलग-अलग हैं, इसलिए नई पीढ़ी को इनके बारे में जानना चाहिए। भागवत के अलावा, अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता बोमन ईरानी और भारत के पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ समेत कई प्रमुख हस्तियों के भी सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर जेन जी और जेन अल्फा से संवाद करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के 'यौम-ए-इस्तेहसाल' को खारिज कर दिया है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के विकास, पीओजेके में मानवाधिकारों के हनन और भारत की सख्त चेतावनी के बारे में विस्तार से पढ़ें।
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भारत में सीएसएएम, डीपफेक कंटेंट और ऑपरेशनल कमियों को लेकर माफी मांगी है। जानें क्या है पूरा मामला और पीएम मोदी का वीडियो हटाने के विवाद पर क्या है संसदीय समिति का रुख।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चुने गए और पार्टी में शामिल हुए 37 राज्यसभा सांसदों के साथ अपने आवास पर नाश्ते पर बैठक की। इस दौरान उन्होंने संसद की गरिमा, लाइब्रेरी के उपयोग और युवाओं से जुड़ने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हालिया प्रदर्शन और कॉकरोच जनता पार्टी विवाद पर सुनवाई करते हुए कहा कि युवाओं से निपटने में सख्ती नहीं बल्कि संयम और उनकी बात सुनना जरूरी है। जानिए पूरी खबर।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनके परिवार से जुड़े डीपफेक, मानहानिकारक और एआई-जनरेटेड फर्जी कंटेंट को तुरंत हटाने का अंतरिम आदेश दिया है।
परिसीमन बिल को लेकर 16 से 18 अगस्त तक संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की, जबकि विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
भारत में मेटा को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा और छूट वापस ली जा सकती है, साथ ही कंपनी पर कानूनी शिकंजा भी कसा जा सकता है।
कर्नाटक की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मामला कदेचुर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया का है। मृतक तेलंगाना और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म हो चुका है, तो निकट भविष्य में आपको पेट्रोल पंप से ईंधन मिलना बंद हो सकता है। सड़कों पर बिना बीमा दौड़ते वाहनों की गंभीर समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ियों के चालान काटे जाएं और उन्हें फ्यूल न देने का नियम लागू किया जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह