×

भोपाल: छात्रा से दरिंदगी पर वकीलों ने आरोपी कोर्ट परिसर में ही पीटा 

शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के आरोपी कोसाफ अली खान को पुलिस कोर्ट परिसर में लेकर पहुंची। इस बीच वहां मौजूद वकीलों की भीड़ ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

By: Arvind Mishra

Feb 03, 20261:39 PM

view4

view0

भोपाल: छात्रा से दरिंदगी पर वकीलों ने आरोपी कोर्ट परिसर में ही पीटा 

इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं।

  • 11वीं की छात्रा का कार में किया था बलात्कार

  • पुलिस जिला कोर्ट में पेश करने लेकर आई थी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के आरोपी कोसाफ अली खान को पुलिस कोर्ट परिसर में लेकर पहुंची। इस बीच वहां मौजूद वकीलों की भीड़ ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और वकीलों के बीच झूमाझटकी की नौबत आई गई। इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। दरअसल, आरोपी को देखते ही वकीलों का गुस्सा भड़क उठा। कुछ वकीलों ने आरोपी को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कोर्ट परिसर में शोर-शराबा और धक्का-मुक्की के चलते कुछ देर के लिए कामकाज भी ठप रहा। पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला।

सहेली के जरिए दोस्ती और फिर रेप

यह मामला तब सामने आया जब शाहपुरा स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा ने परिवार के साथ कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई। पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।

एक लाख की डिमांड कर ब्लैकमेल किया

आरोपी ने पीड़िता को पता चले बिना रेप के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। कुछ समय बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपए का इंतजाम कर आरोपी को दिए।
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

प्रशासन ने शाही बिल्डर की हद तय की थी, फिर नदी की तरफ निर्माण शुरू

प्रशासन ने शाही बिल्डर की हद तय की थी, फिर नदी की तरफ निर्माण शुरू

रीवा में बीहर नदी के किनारे अवैध निर्माण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रशासन द्वारा शाही रिवर व्यू कॉलोनी के लिए नदी की ओर निर्माण की स्पष्ट सीमा तय किए जाने और जेसीबी कार्रवाई के बाद भी बिल्डर ने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया है।

Loading...

Feb 03, 20264:07 PM

रीवा मेडिकल कॉलेज में बवाल, हॉस्टलर्स ने डे-स्कॉलर्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

रीवा मेडिकल कॉलेज में बवाल, हॉस्टलर्स ने डे-स्कॉलर्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सोमवार को छात्रों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के हॉस्टल और डे-स्कॉलर छात्रों के बीच ग्रुप लीव (जीटी) को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट तक पहुंच गया।

Loading...

Feb 03, 20264:04 PM

रीवा संभाग में दो गुनी हुई ऑन रिकॉर्ड गरीबी, सतना दूसरे स्थान पर

रीवा संभाग में दो गुनी हुई ऑन रिकॉर्ड गरीबी, सतना दूसरे स्थान पर

नई सरकार के गठन के बाद रीवा संभाग में ऑन रिकॉर्ड गरीबों की संख्या चौंकाने वाली तेजी से बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बीते 756 दिनों में संभाग के छह जिलों में 57 हजार से अधिक नए गरीब दर्ज किए गए हैं। इसमें रीवा जिला पहले और सतना दूसरे स्थान पर है। हर दिन औसतन 76 लोग ऑन रिकॉर्ड गरीब की श्रेणी में जुड़ रहे हैं।

Loading...

Feb 03, 20264:00 PM

निर्माण कार्यों से टूटी पेयजल लाइन, कई वार्डों में गंदे पानी की आपूर्ति

निर्माण कार्यों से टूटी पेयजल लाइन, कई वार्डों में गंदे पानी की आपूर्ति

सतना शहर के कई इलाकों में इन दिनों गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। नगर निगम के अनुसार, इस समस्या की मुख्य वजह पेयजल व्यवस्था नहीं बल्कि शहर में चल रहे निर्माण और विकास कार्य हैं, जिनके चलते कई स्थानों पर पेयजल सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

Loading...

Feb 03, 20263:56 PM

सीएम हेल्पलाइन पर सख्ती, ईई उपयंत्री समेत तीन अधिकारियों का वेतन कटा

सीएम हेल्पलाइन पर सख्ती, ईई उपयंत्री समेत तीन अधिकारियों का वेतन कटा

सतना में सीएम हेल्पलाइन और समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सख्त रुख अपनाया। टीएल मीटिंग में वर्चुअली शामिल न होने और शिकायतों के नाट-अटेंड रहने पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, नगर निगम के उपयंत्री और मझगवां के एक लिपिक का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

Loading...

Feb 03, 20263:52 PM