राजधानी भोपाल में बीते तीन महीने पहले कोहेफिजा में जिस एमबीबीएस की छात्रा ने फरवरी में सुसाइड किया था। देर रात उसी घर के मकान मालिक विजय राठौर ने भी आत्महत्या कर ली है। पत्नी का आरोप है कि पुलिस घंटों पूछताछ के लिए बिठाती थी।

पत्नी बोली- लड़की के परिजन केस में फंसाने की देते रहे थे धमकी
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल में बीते तीन महीने पहले कोहेफिजा में जिस एमबीबीएस की छात्रा ने फरवरी में सुसाइड किया था। देर रात उसी घर के मकान मालिक विजय राठौर ने भी आत्महत्या कर ली है। पत्नी का आरोप है कि पुलिस घंटों पूछताछ के लिए बिठाती थी। तो वहीं लकड़ी के परिजनों पर भी झूठा केस लगाने का आरोप हैं। उनका कहना है कि छात्रा के परिजन पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। साथ ही पुलिस भी बयानों के नाम पर उन्हें थाने बुलाकर घंटों बैठाकर रखती थी। इसके चलते वह डिप्रेशन में आ गए थे और उन्होंने सुसाइड कर लिया। उनका कहना है कि सुसाइड से पहले पति ने कई बार रोशनी के परिवार और पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी।
परिजन ने जताई थी हत्या की आशंका
कोहेफिजा स्थित किराए के मकान में रोशनी चार महीने पहले किराए से रहने आई थी। मौत के बाद मेडिकल छात्रों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पूरी रात कोहेफिजा थाने में धरना दिया था। जहां पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था।
मोबाइल से सुसाइड नोट मिला था
जांच में उसके मोबाइल से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने पढ़ाई के दबाव और एमबीबीएस की कठिन पढ़ाई का जिक्र किया था। मकान मालिक विजय राठौर की पत्नी का आरोप है कि इसके बावजूद परिवार ने विजय और उन्हें प्रताड़ित किया, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगे और उन्होंने आत्महत्या कर ली।
छात्रा के परिजन पर कार्रवाई की मांग
करुणा राठौर ने आरोप लगाया कि छात्रा के परिजन घर आए थे और हत्या के आरोप लगाकर दबाव बना रहे थे। उन्होंने छात्रा के परिजन पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पति बेकसूर थे, फिर भी उन्हें मानसिक यातनाएं दी गईं, जिस वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
बयान के आधार पर कार्रवाई
कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। मृतक की बेटी फिलहाल बेंगलुरु में है। उसके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़िए....
भोपाल: संगीतकार विवेक तिवारी की आत्महत्या, मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने का आरोप
भोपाल के एमबीए छात्र ने मथुरा के होटल में की आत्महत्या, झांसी जाने का कहकर निकला था घर से


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।