×

मंडला में बड़ा हादसा: जर्जर पुल से नीचे गिरी बाइक, चार युवकों की मौत

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। ग्रामीण मार्ग कालपी से भैंसवाही के बीच स्थित पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना देर रात की बताई जा रही है।

By: Arvind Mishra

Mar 22, 202611:34 AM

view5

view0

मंडला में बड़ा हादसा: जर्जर पुल से नीचे गिरी बाइक, चार युवकों की मौत

शवों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

  • कालपी से भैंसवाही के बीच स्थित पुल से रात गिरी बाइक
  • बीजाडांडी सहित आसपास के दो थानों की पुलिस पहुंची
  • पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से चारों शवों को निकाला

मंडला। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। ग्रामीण मार्ग कालपी से भैंसवाही के बीच स्थित पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना देर रात की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही बीजाडांडी सहित आसपास के दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुल की जर्जर स्थिति और अंधेरे के कारण बाइक चालक का नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तकों की शिनाख्त की जा रही है

वहीं, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि बीजाडांडी थाना टिकरिया और निवास थाना का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। मोटरसाइकिल सवार चारों युवकों के शव को बरामद कर लिया गया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी ले जाया गया है। सभी मृतक कहां के रहने वाले हैं और कहा जा रहे थे इसका पता लगाया जा रहा है। शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को इन का शव सौंप दिया जायेगा। पुलिस एक्सीडेंट के कारणों की जांच कर रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

कीमती लकड़ी घोटाले में चालक गिरफ्तार, दो आरक्षक लाइन अटैच, मास्टरमाइंड फरार

कीमती लकड़ी घोटाले में चालक गिरफ्तार, दो आरक्षक लाइन अटैच, मास्टरमाइंड फरार

रीवा के मऊगंज में लकड़ी घोटाला उजागर, ट्रक चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार। दो आरक्षक लाइन अटैच, थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध। 18 लाख की लकड़ी खुर्द-बुर्द, मास्टरमाइंड अब भी फरार।

Loading...

Mar 22, 20263:51 PM

मैहर को बड़ी सौगात, दो एकड़ में बनेगा 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल, जमीन तलाशने का काम तेज

मैहर को बड़ी सौगात, दो एकड़ में बनेगा 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल, जमीन तलाशने का काम तेज

मैहर में 30 बिस्तरीय आयुष अस्पताल की मंजूरी, दो एकड़ जमीन की तलाश जारी। अस्पताल बनने से स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, आयुर्वेद चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा।

Loading...

Mar 22, 20263:48 PM

बिजली बिल बकाया पर सख्ती, 170 कनेक्शन कटे, विभाग एक्शन मोड में

बिजली बिल बकाया पर सख्ती, 170 कनेक्शन कटे, विभाग एक्शन मोड में

सतना में बिजली विभाग का सख्त अभियान, 170 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। 49 लाख की वसूली, मार्च में 16.71 करोड़ लक्ष्य। बकाया न चुकाने पर कनेक्शन कटने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

Loading...

Mar 22, 20263:41 PM

हल्की बारिश में आधा शहर अंधेरे में, बिजली व्यवस्था की खुली पोल

हल्की बारिश में आधा शहर अंधेरे में, बिजली व्यवस्था की खुली पोल

सतना में हल्की बारिश के बाद बिजली व्यवस्था चरमराई, 500 शिकायतें दर्ज। कई इलाकों में ब्लैकआउट, लाइन फाल्ट और उपकरण जले। करंट से गोवंश की मौत पर लोगों में आक्रोश बढ़ा।

Loading...

Mar 22, 20263:37 PM

हर तीन में दो गरीब वंचित, पीडीएस राशन वितरण में भारी लापरवाही उजागर

हर तीन में दो गरीब वंचित, पीडीएस राशन वितरण में भारी लापरवाही उजागर

विंध्य के छह जिलों में पीडीएस व्यवस्था सुस्त, 17 दिनों में केवल 24-32% राशन वितरण। गोदाम से आपूर्ति के बावजूद हितग्राही वंचित, व्यवस्थागत खामियों और लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल।

Loading...

Mar 22, 20263:32 PM