सतना में बिजली विभाग का सख्त अभियान, 170 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। 49 लाख की वसूली, मार्च में 16.71 करोड़ लक्ष्य। बकाया न चुकाने पर कनेक्शन कटने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अगर आपका बिजली बिल बकाया है तो शीघ्र अदा कर दें अन्यथा आपका कनेक्शन कट हो सकता है और आप पर वैधानिक कार्रवाई भी हो सकती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 अब अंतिम पड़ाव पर है और यही वजह है कि पूर्व क्षेत्र बिजली कंपनी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गयी है। राजस्व वसूली के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिले के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीम द्वारा सघन छापेमारी और कनेक्शन विच्छेदन अभियान चलाया जा रहा है। शहर संभाग के डीई मृगेंद्र सिंह चंदेल के निर्देश पर शनिवार को शहर संभाग में 170 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए जिनसे 49 लाख का राजस्व वसूला गया। बताया गया कि बिजली कंपनी का मुख्य फोकस उन उपभोक्ताओं पर है जिनका बिल लंबे समय से लंबित है।
मार्च में 16.71 करोड़ का राजस्व वसूलने का लक्ष्य
सिटी डिवीजन के राजस्व एई अवनीश पांडेय ने बताया कि शनिवार को शहरी क्षेत्र के 158 बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई, जिन पर 36 लाख की राशि बकाया थी। वहीं विजिलेंस प्रकरण के 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जिन पर 13लाख बकाया था। इन बकायादारों पर तीन माह से अधिक का बिल बकाया था। बकायादारों को बाकायदा लीगल नोटिस भी दी गई थी लेकिन उपभोक्ताओं ने नोटिस पर ध्यान नहीं दिया। इन बकायादारों को समाधान योजना में भी राहत लेने के सुझाव दिए गए लेकिन उपभोक्ताओं ने समाधान का लाभ भी नहीं लिया। बिजली कंपनी को मार्च में 16.71 करोड़ का राजस्व वसूलने का लक्ष्य दिया गया है।
मौके पर जमा की राशि
बताया गया कि मौके पर ही बकायादारों द्वारा राशि जमा की गई जिसके बाद कनेक्शन बहाल कर बिजली सप्लाई शुरू की गई। विभाग ने साफ कर दिया है कि बकाया राशि चाहे कितनी भी हो, अगर उपभोक्ता निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा नहीं करता तो बिना किसी रियायत के लाइन काट दी जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार मार्च क्लोजिंग तक विभाग को दिए गए राजस्व लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है। कनेक्शन कटने के बाद अगर कोई अवैध तरीके से बिजली जलाते पकड़ा गया तो उस पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
अगर उपभोक्ता परेशानी और असुविधा से बचना चाहते हैं तो वे शीघ्र से शीघ्र बकाया बिल जमा कर निर्बाध बिजली का लाभ उठाएं। राजस्व वसूली के लिए कंपनी ने अभियान तेज कर दिया है क्योंकि मार्च क्लोजिंग का वक्त करीब आ गया है। बकायादारों को समाधान का लाभ भी उठाना चाहिए।
मृगेंद्र सिंह चंदेल, डीई सिटी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।