बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर एक बड़ा नाव हादसा हो गया। हादसे में एक छोटे से नाव पर 14 से 15 लोग सवार होकर सब्जी तोड़ने के लिए गंगा के दियारा इलाके में जा रहे थे, लेकिन दियारा पहुंचने से पहले तेज हवा के चलते नाव पलट गई।

4 की तलाश में जुटी गोताखोर और पुलिस की टीम
14 से 15 लोग सवार होकर सब्जी तोड़ने जा रहे थे

पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर एक बड़ा नाव हादसा हो गया। हादसे में एक छोटे से नाव पर 14 से 15 लोग सवार होकर सब्जी तोड़ने के लिए गंगा के दियारा इलाके में जा रहे थे, लेकिन दियारा पहुंचने से पहले तेज हवा के चलते नाव पलट गई। हादसे में सभी लोग गंगा नदी में समा गए, लेकिन चीख-पुकार सुनकर आसपास के नाव वालों ने सात लोगों को सकुशल निकाल लिया। नाव पलटने से तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि 4 लापता हैं। नाव पर 14-15 लोग सवार थे। जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। नाव पर सवार सभी लोग बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज बिंद टोली के निवासी थे।
मृतकों-घायलों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान नीलम कुमारी (30), श्रवण महतो (36) और काशी कुमार (15) के रूप में हुई है। श्रवण और काशी का संबंध पिता-बेटे का है। घायलों में राहुल कुमार, ममता देवी, कबूतरी कुमारी और 16 साल की एक नाबालिग लड़की शामिल है। बाकी तीन की पहचान नहीं हो पाई है।
तेज हवा और लोड नहीं झेल पाई नाव
गुरुवार की सुबह 5:45 बजे बिंद टोली के 14-15 लोग नाव से समस्तीपुर जिला के सुल्तानपुर दियारा जा रहे थे। बाढ़ से लोग अक्सर सब्जी तोड़ने और खेती के काम उस इलाके में जाते हैं। तेज हवा और क्षमता से अधिक लोड के कारण नाव पलट गई। नाव पर बचाव के उपकरण भी नहीं थे।
तेज धार में बहे लोग
नाव पर सवार लोगों ने बताया कि, जैसे ही नाव नदी की बीच धारा में पहुंची, डगमगाने लगी। हम लोग कुछ समझ पाते इतने में नाव नदी में डूब गई। धारा इतनी तेज थी कि कुछ सवारियां तो बह गईं, उन्हें बचाने तक का मौका नहीं मिला। डूबते नाव को देखकर आसपास मौजूद मल्लाहों और स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और 7 लोगों को बचा लिया। इन सबको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया।
यह भी पढ़िए...
टमस नदी में बिना सुरक्षा दौड़ रहीं ओवरलोड नावें, हर दिन मौत का खतरा
उत्तरप्रदेश: यमुना नदी में पलटी नाव... लापता छह लोगों में से दो के शव मिले...चार बच्चे अब भी लापता
वृंदावन नाव हादसा: यमुना में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 11 की मौत और 4 लापता


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देशभर में जारी नीट-यूज पेपर लीक विवाद की गूंज आज संसद के दोनों सदनों में स्पष्ट रूप से सुनाई दी। 25 जुलाई को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन परिसर में एनडीए सांसदों ने उन्हें शॉल और पारंपरिक मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और साथ लेकर सदन के अंदर गए।
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस और जालंधर देहात पुलिस ने एक संयुक्त आपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मॉड्यूल को तबाह कर दिया।
नीट पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बीच तीन राज्यों में अलग-अलग मामलों को लेकर शिक्षामंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है।
उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कुर्तियां गांव में आज सुबह छह बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टीनशेड में घुस गया। हादसे में शेड के नीचे बैठे पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीआरपीएफ और आरएएफ की 83 कंपनियां 15 अगस्त तक दिल्ली में तैनात रहेंगी, जिनमें तीन महिला कंपनियां भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने केंद्र में जाने की अटकलों को नकारा। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि फड़नवीस देश के अगले स्थायी शिक्षा मंत्री बन सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्षी दलों (कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल) ने इस घटनाक्रम को नैतिक आधार बनाकर पंजाब में हुए पेपर लीक मामलों पर भगवंत मान सरकार को बुरी तरह घेर लिया है।
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी सेक्टर-150 में बीती देर रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के करौली निवासी सफाईकर्मी शशिकांत शर्मा (40 वर्ष) टैंक में सफाई करते समय बेहोश हो गए।
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है।
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त। सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, केस वापसी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग मानी। विस्तार से पढ़ें।