महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित हुए तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह फिर से बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह फिर से बड़ा एलान कर दिया है।
पटना। स्टार समाचार वेब
महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित हुए तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह फिर से बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। इसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने से पहले तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की तारीख का ऐलान कर दिया है। दरअसल, महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार ने पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से कई बड़े वादे किए। तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि इस बार जनता बदलाव मूड में है। इस बार का वोट परिवर्तन का है। उन्होंने कहा कि जनता पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
तेजस्वी यादव ने यह भी वादा किया कि सरकार सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना लागू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी के दिन पूरे एक साल का 30 हजार माताओं-बहनों के खाते में डालने का काम हम करेंगे। जीविका दीदियों का जितना शोषण इस सरकार में हुआ है, उनको कुछ नहीं मिला है।
तेजस्वी ने कहा कि जीविका दीदी जो कम्युनिटी मोबिलाइजर्स हैं, उनको स्थायी करेंगे और 30 हजार मानदेय करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि जो कैडर (जीविका दीदी) हैं, उनके लिए भी दो हजार रुपए प्रतिमाह देंगे। पांच लाख का बीमा कराएंगे और इंट्रेस्ट माफ करेंगे। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना लागू करने का भी वादा किया।
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि पुलिसकर्मी हों, शिक्षक हों, स्वास्थ्यकर्मी हों या अन्य कर्मचारी हों, उनकी ट्रांसफर पोस्टिंग गृह जनपद से 70 किमी के दायरे में ही कराया जाएगा। उन्होंने किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो धान की फसल पर एमएसपी के अलावा प्रति क्विंटल तीन सौ रुपए, गेहूं पर प्रति क्विंटल चार सौ रुपए बोनस दिया जाएगा।
तेजस्वी ने सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया और यह भी कहा कि हम पैक्स के प्रतिनिधियों को भी जनप्रतिनिधि का दर्जा देंगे। पैक्स के प्रबंधकों को मानदेय देने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने कोई काम नहीं किया है, जो करना चाहता है, उसे भी नहीं करने देती।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।