बिहार में आज तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में एक भयावह आग लग गई। सुबह 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।

अब तक कुल 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया
प्रबंधन की क्रूर लापरवाही को उजागर किया

पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार में आज तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में एक भयावह आग लग गई। सुबह 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया। दरअसल, मुजफ्फरपुर में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में अब तक पांच मरीजों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। वहीं 30 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
पांच मरीजों की मौत की पुष्टि
अब तक इन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है, शशांक कुमार, औराई, मुजफ्फरपुर, गीता देवी, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, उदय कुमार, तरियानी, शिवहर, कृष्ण नंदन और चंचला कुमारी शामिल हैं। अभी दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। कई गंभीर रूप से बीमार मरीज़ों को पास के अस्पतालों में शिफ़्ट कर दिया गया है। सिविल सर्जन भी स्थिति का जायज़ा लेने और मेडिकल सहायता में तालमेल बिठाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
सीएम सम्राट ने 4-4 लाख मुआवजे का किया एलान
इधर, हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने इस हादसे में मारे में मरीजों के आश्रितों के लिए मुआवजे का एलान किया है। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। उन्होंने लिखा मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। घायलों के उपचार के लिए सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।
शॉर्ट सर्किट बनी वजह
आग लगने का मुख्य कारण आईसीयू वार्ड में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आरोप है कि सुबह करीब चार बजे जैसे ही आग भड़की, अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। ऐसे संवेदनशील समय पर मरीजों की जान बचाने के बजाय अस्पताल के चिकित्सक, नर्स और अन्य स्टाफ उन्हें उनके हाल पर छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। जब दमकल विभाग की टीम वहां पहुंची, तब भी अधिकांश स्टाफ नदारद था, जिसने प्रबंधन की क्रूर लापरवाही को उजागर किया है।
खिड़की तोड़कर घुसे दमकल कर्मी
घटना की सूचना मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी और दमकल विभाग की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पांचवें फ्लोर पर आईसीयू होने और चारों तरफ जहरीला धुआं फैलने के कारण बचाव कार्य में भारी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने अस्पताल की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर 20 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तुरंत आसपास के अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया। एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
आईसीयू में क्षमता से अधिक भर्ती थे मरीज
डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि अस्पताल के जिस आईसीयू वार्ड में आग लगी, वहां कुल 13 बेड की क्षमता थी, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर 15 मरीजों को भर्ती किया गया था। इस हादसे में अब तक पांच मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि आईसीयू वार्ड के इंचार्ज भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। अस्पताल का फायर कंट्रोल सिस्टम पूरी तरह फेल था और आपातकालीन सीढ़ी का मुख्य गेट भी बंद था, जिससे रेस्क्यू में बाधा आई। प्रशासन ने पूरे अस्पताल परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है और साक्ष्य जुटाकर मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़िए
दिल्ली हादसा: होटल में आग लगने से 21 की मौत, खिड़कियों से कूदे लोग, कई विदेशी नागरिक शामिल
आईपीएल: होटल लौटते समय बस में लगी आग... गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की बाल-बाल बची जान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मोटर एक्सीडेंट क्लेम के केस में एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना दावों में मुआवजा तय करते समय केवल आधार कार्ड में दर्ज उम्र को ही आयु का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता।
देशभर में मानसून के दूसरी बार सक्रिय होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड और सिक्किम, बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
भारत की पहली प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने आज इतिहास रच दिया। कंपनी ने भारत का पहला प्राइवेट आर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 12.05 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर शनिवार तड़के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप की पीछे से टक्कर लगने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।