आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स उछलकर कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह से निफ्टी भी तेजी के साथ खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार मिला-जुला रहा।

आईटी, बैंकिंग, एफएमसीजी शेयरों से मिली उड़ान
तेजी और आईटी क्षेत्र में निवेशकों का बदलता रुख
कच्चे तेल की कीमतों में चार फीसदी से अधिक की वृद्धि
देश की विमानन कंपनी इंडिगो के शेयरों में गिरावट आई
इंडिया वीआईएक्स में तीन फीसदी से अधिक की गिरावट
मुंबई। स्टार समाचार वेब
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स उछलकर कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह से निफ्टी भी तेजी के साथ खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार मिला-जुला रहा। दरअसल, बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरूआती कारोबार में ही उछल गए। सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों, एचडीएफसी बैंक और नए विदेशी पूंजी प्रवाह ने बाजार को सहारा दिया। बीएसई सेंसेक्स 726.13 अंक बढ़कर 77,471.26 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 203.50 अंक चढ़कर 24,189.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स समूह में इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी बैंक प्रमुख लाभ पाने वाले शेयरों में रहे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक ने भी अच्छी बढ़त दर्ज की। इन सूचना प्रौद्योगिकी और बैंकिंग शेयरों ने बाजार को ऊपर खींचा। इंटरग्लोब एविएशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। इस उछाल से निवेशकों में उत्साह देखा गया। यह तेजी बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है।
विदेशी निवेशकों ने दिया सहारा
विदेशी संस्थागत निवेशक खरीदार बने रहे। उन्होंने पिछले कारोबार में 755.33 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी थी। विदेशी पूंजी प्रवाह ने बाजार को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह दशार्ता है कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में रुचि दिखा रहे हैं। उनकी खरीदारी से बाजार में सकारात्मक माहौल बना।
वैश्विक बाजारों का ये रहा हाल
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 4.29 फीसदी बढ़कर 87.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7.85 फीसदी गिर गया। जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एस एस ई कंपोजिट सूचकांक भी निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए।
डॉलर के मुकाबले रुपया में हलचल
डॉलर के मुकाबले बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे बढ़कर 95.77 पर पहुंच गया। कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच लगातार चौथे दिन रुपया स्थिर बना रहा। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा भारतीय शेयरों की खरीदारी शुरू करने के बाद घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल से स्थानीय मुद्रा को भी समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 95.70 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 95.77 पर फिसल गया, जो पिछले बंद भाव से 5 पैसे की बढ़त दशार्ता है। भारतीय मुद्रा मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे बढ़कर 95.82 पर बंद हुई, जबकि इससे पहले लगातार दो सत्रों में इसमें 74 पैसे की बढ़त दर्ज की गई थी।

भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। सुबह 9:23 बजे तक निफ्टी 50 में 0.20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो 23,315.80 पर पहुंच गया। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 0.22 फीसदी बढ़कर 74,474.19 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में यह बढ़त कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण देखी गई।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ाने को बोर्ड ने दी मंजूरी। टाटा समूह को शेयर बाजार में उतारने का भी फैसला। जानिए नोएल टाटा के साथ मतभेद और इस्तीफे के पूरे घटनाक्रम की अंदरूनी कहानी।
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,129 घटकर 1.51 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत में 2,862 रुपए की कमी आई है, जिससे इसका नया भाव 2.28 लाख रुपए प्रति किलो हो गया है।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर पहुंच गए। निवेशकों की नजरें अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी नीतिगत निर्णय पर टिकी हैं।
केंद्र सरकार ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट और चार्ज को लेकर विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। जानिए सरकार ने अपने बयान में क्या कहा।
पिछले सत्र में भारी नुकसान के बाद आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दर्ज किया गया। वैल्यू बाइंग के कारण प्रमुख सूचकांकों में यह सुधार देखा गया। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
जानिए क्या सरकार 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) भुगतान पर कोई नया चार्ज लगाने जा रही है या नहीं। 14 सितंबर 2026 के नए गजट नोटिफिकेशन, एमडीआर (MDR), और आम आदमी पर इसके असर से जुड़े सभी 15 महत्वपूर्ण सवालों के आसान जवाब।
देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।
आज भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक चुनौतियों के बात भी मजबूत बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के ऊपर रहा और आईटी सूचकांक में 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। दरअसल, वैश्विक स्तर पर बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल के दामों ने निवेशकों को चिंतित किया।
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% और खाद्य महंगाई 5.95% पर पहुंच गई है। थोक महंगाई में भी उछाल आया है। जानें RBI के नए अनुमान और महंगाई से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह