पिछले हफ्ते के आखिरी दिन की सुस्ती के बाद, आज सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी करते हुए हरे निशान में शानदार शुरुआत की है।बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

आज बाजार खुलते ही निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले
एचसीएल और मारुति के शेयर टॉप गेनर्स में सबसे आगे
IT और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
मुंबई। स्टार समाचार वेब
पिछले हफ्ते के आखिरी दिन की सुस्ती के बाद, आज सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी करते हुए हरे निशान में शानदार शुरुआत की है। लेकिन, इस तेजी के बीच एक चिंता है जो निवेशकों और नीति निर्माताओं के माथे पर लकीरें खींच रही है- और वह है मानसून की धीमी चाल। दरअसल, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
वैश्विक बाजारों का मूड सुधरा
अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही शांति वार्ता के बीच वैश्विक बाजारों का मूड सुधरा है। हालांकि, इस बीच तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से एशियाई बाजार आज मिले-जुले रुख के साथ खुले। जापान के बाजार में आज शानदार तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.82 फीसदी की बढ़त के साथ 72550 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1.58 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इस दौरान हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.5 से -2 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और यह 23545 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 9141 | +103 | 1.41% |
| निक्केई (जापान) | 72648 | +1398 | 1.96% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 23693 | -232 | -0.87% |
बाजार की तेजी पर मानसून का साया
बाजार में भले ही रौनक लौट आई है, लेकिन आने वाले दिनों में बाजार की चाल काफी हद तक मानसून की प्रगति पर निर्भर करेगी। मौजूदा अल नीनो परिस्थितियों के कारण इस साल जून में अब तक सामान्य से लगभग 38 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। अगर मानसून में और देरी होती है, तो इसका सीधा असर खरीफ फसलों की बोवनी पर पड़ेगा। पैदावार कम होने की आशंका से खाद्य महंगाई बढ़ सकती है और ग्रामीण इलाकों में मांग घट सकती है।
अमेरिकी शेयर बाजार
अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट लंबे वीकेंड के बाद आज खुलने जा रहा है। 19 जून को यह जूनीथ हॉलिडे के चलते बंद था। हालांकि, कारोबार शुरू होने से पहले आज सुबह वर इक्विटी बेंचमार्क से जुड़े फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स में गिरावट आई। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 0.4 प्रतिशत और फ्यूचर्स 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में 183 पॉइंट्स या 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई।
अमेरिकी बाजार में तेजी रही थी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51565 | +72 | 0.14% |
| नैस्डैक | 26518 | +496 | 1.91% |
| S&P 500 | 7501 | +80 | 1.08% |
कच्चे तेल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार
आज अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स में 2.06 फीसदी का उछाल आया है और यह 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करने लगा। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.83 प्रतिशत गिरकर 81.24 पर ट्रेड कर रहे थे, जो 80 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर है। क्रूड की कीमतें 2.06 फीसदी बढ़कर 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। स्ट्रेट आफ होर्मुज को फिर से बंद करने की ईरान की घोषणा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।