नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था।

विषय विशेषज्ञों ने किया गोपनीय अधिकारों का दुरुपयोग
अनुवाद-प्रूफरीडिंग के दौरान लीक की गई पूरी जानकारी
राउज एवेन्यू कोर्ट 10 अगस्त को चार्जशीट पर लेगी संज्ञान
अस्पताल में प्रश्न रटाया, नासिक से गुरुग्राम- जयपुर भेजा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट 10 अगस्त को इस चार्जशीट पर संज्ञान लेगी। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मनीषा हवालदार के परिवार के बैंक खातों में आनलाइन लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। इसके अलावा, डॉ. मनोज शिरुरे के रिश्तेदार के पास से 5 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
तीन गद्दारों की हुई पहचान
सीबीआई की जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र के गोपनीय अनुवाद, बैक-ट्रांसलेशन और प्रूफरीडिंग के दौरान तीन विशेषज्ञों ने गद्दारी की। इन तीन विशेषज्ञों के नाम भी सामने आ गए हैं। इसमें बॉटनी-जूलॉजी विशेषज्ञ मनीषा गुरुनाथ मंधारे, केमिस्ट्री विशेषज्ञ प्रह्लाद विठ्ठलराव कुलकर्णी और फिजिक्स विशेषज्ञ मनीषा संजय हवालदार शामिल हैं।
मुंहजबानी रटाए गए सवाल
सीबीआई के अनुसार, अप्रैल के दौरान पीवी कुलकर्णी और मनीषा मंधारे ने पुणे स्थित अपने घरों पर गुप्त स्पेशल रिवीजन सेशन आयोजित किए। उम्मीदवारों को प्रश्न, उनके चारों विकल्प और सही उत्तर केवल मौखिक रूप से बताए गए। छात्रों ने इन्हें अपनी नोटबुक में हाथ से लिखा, ताकि कोई डिजिटल रिकॉर्ड या प्रिंटेड कॉपी न बन सके।
पैसे का आनलाइन लेन-देन किया
जांच में खुलासा हुआ कि फिजिक्स विशेषज्ञ मनीषा हवालदार ने सवाल पुणे के एपीएम के फिजिक्स लेक्चरर तेजस हर्षदकुमार शाह को बताए। तेजस शाह ने हस्तलिखित नोट्स की तस्वीरें खींचीं और लातूर के रेणुकाई करियर सेंटर के निदेशक प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर को भेज दीं। तेजस शाह ने मनीषा हवालदार के पति के बैंक खाते में आनलाइन पैसे भी ट्रांसफर किए।
10-12 लाख रुपए में बिका पीडीएफ
सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में सिलसिलेवार ढंग से बताया कि पेपर किन-किन रास्तों से होकर फैला। कुलकर्णी और मंधारे ने लातूर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज भगवानराव शिरुरे के साथ मिलकर छात्रों को सिद्धिविनायक अस्पताल बुलाया और पूरा प्रश्न बैंक याद कराया। नासिक के शुभम खैरनार के जरिए लीक प्रश्नों का पीडीएफ बनाकर टेलीग्राम पर गुरुग्राम के यश यादव को भेजा गया। यश यादव ने यह पीडीएफ जयपुर के मांगीलाल बिवाल को 10 से 12 लाख में बेच दिया।
फॉरेंसिक जांच में मिले पुख्ता सबूत
मांगीलाल ने प्रिंट कॉपी निकालकर अपने परिवार, स्थानीय कोचिंग संस्थानों के छात्रों और ट्यूटर्स में बांट दी। सीबीआई को छापेमारी के दौरान छात्रों की जो नोटबुक मिली थीं, उनकी हैंडराइटिंग और कंटेंट का मिलान केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से कराया गया। नोटबुक में लिखे सवाल और उत्तर 3 मई को आयोजित वास्तविक नीट यूजी प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खा गए।
यह भी पढ़िए...
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता वैशाली से गिरफ्तार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर आधारित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई-एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी। 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पात्रता, वेतन और परीक्षा पैटर्न।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने मदरसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में सब कुछ संदेह के घेरे में है। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हुए हर आतंकी हमले में किसी न किसी मदरसा शिक्षक की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले आतंकवादी मदरसों में शरण लिया करते थे।
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।