अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोनों देशों से तुरंत सीजफायर का पालन करने का आह्वान किया है। साथ स्पष्ट चेतावनी दी है कि इसका उल्लंघन न करें।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोनों देशों से तुरंत सीजफायर (युद्धविराम) का पालन करने का आह्वान किया है। साथ स्पष्ट चेतावनी दी है कि इसका उल्लंघन न करें। ट्रंप ने अपने बयान में कहा-सीजफायर लागू है... इसका उल्लंघन न करें। दरअसल, यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है और दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य टकराव की आशंका लगातार बनी हुई है। इजरायल और ईरान के बीच छद्म युद्ध कई वर्षों से चल रहा है, लेकिन हाल के दिनों में घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे सीधे संघर्ष का खतरा मंडरा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार तड़के 3:30 बजे ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का दावा किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा-मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर अब से 6 घंटे बाद लागू होगा। पहले 12 घंटे के लिए ईरान हथियार डालेगा। फिर अगले 12 घंटे के लिए इजराइल हमला नहीं करेगा और जंग आधिकारिक रूप से खत्म हो जाएगी।
ट्रंप के इस बयान को क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने और बड़े संघर्ष को टालने के लिए एक कूटनीतिक दबाव के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका, जो इजरायल का एक प्रमुख सहयोगी है, अक्सर इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने की कोशिश करता रहा है। हालांकि, इजरायल और ईरान के बीच की गहरी दुश्मनी और उनके रणनीतिक हित इस चेतावनी को कितना प्रभावी बनाते हैं, यह देखना बाकी है।
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी इस स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है, क्योंकि किसी भी बड़े सैन्य संघर्ष के परिणाम पूरे मध्य पूर्व और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर रूप से पड़ सकते हैं। ट्रंप का यह बयान स्पष्ट रूप से यह दशार्ता है कि अमेरिका इस बढ़ती हुई शत्रुता को लेकर चिंतित है और चाहता है कि दोनों पक्ष संयम बरतें।
इस्राइल हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कहा कि ईरान की ओर से की गई बमबारी के कारण उन्हें हवाई क्षेत्र को सभी यात्री विमानों के लिए बंद करना पड़ा। इनके मंगलवार को उतरने और उड़ान भरने की उम्मीद थी। कुछ उड़ानों को भूमध्य सागर के ऊपर चक्कर लगाने के लिए बाध्य होना पड़ा।
इस्राइल पर हमलों के बाद अब ईरान ने संघर्ष विराम का एलान कर दिया है। ईरान ने कहा कि हमने आखिरी मिसाइल हमले पूरे कर लिए हैं। इधर, इस्राइल की आपातकालीन सेवा ने कहा कि बीरशेवा में हुए ईरानी हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।