राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह ट्रायल रन इस बात का आकलन करने के लिए है कि डिजिटल जनगणना में उपयोग होने वाली प्रक्रियाएं और एप्लिकेशन कितने प्रभावी और पर्याप्त हैं।

साउथ दिल्ली के एक गांव में प्री-टेस्ट एक्सरसाइज शुरू की गई है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चुनिंदा राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि इसके विरोध में कुछ राजनीतिक दलों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं भी दाखिल कर दी है। इसी बीच देश की पहली पूर्णत: डिजिटल जनगणना से पहले उसके तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का परीक्षण करने के लिए साउथ दिल्ली के एक गांव में प्री-टेस्ट एक्सरसाइज शुरू की गई है। दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग जनगणना 2027 के लिए नोडल एजेंसी है, जो अप्रैल 2026 से फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह ट्रायल रन इस बात का आकलन करने के लिए है कि डिजिटल जनगणना में उपयोग होने वाली प्रक्रियाएं और एप्लिकेशन कितने प्रभावी और पर्याप्त हैं।
कल पूरा हो जाएगा टेस्ट
अधिकारी के अनुसार, इस परीक्षण का सैंपल आकार लगभग 2,000 लोगों का है। 10 नवंबर से शुरू हुई यह प्री-टेस्ट कवायद रविवार को समाप्त होगी। इसमें मोबाइल ऐप, डेटा संग्रह की कार्यप्रणाली, डिजिटल सिस्टम और जनगणना 2027 के मुख्य अभ्यास के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक्स को परखने और बेहतर बनाने का कार्य शामिल है।
दो चरणों में की जाएगी जनगणना
पहला चरण: हाउस-लिस्टिंग आपरेशन 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक परिवार की आवासीय स्थिति, संपत्तियों और सुविधाओं संबंधी डेटा जुटाया जाएगा।
दूसरा चरण: 1 फरवरी 2027 से शुरू होगा, जिसमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और व्यक्तिगत विवरणों का संग्रह किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।