अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। आरएसएस और भाजपा के बीच सबसे प्रभावशाली चेहरों में गिने जाने वाले भैयाजी जोशी ने राम मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्रस्ट ने उन्हें इस दायित्व से मुक्त कर दिया है।

राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में कई तरह की चर्चाएं
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। आरएसएस और भाजपा के बीच सबसे प्रभावशाली चेहरों में गिने जाने वाले भैयाजी जोशी ने राम मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्रस्ट ने उन्हें इस दायित्व से मुक्त कर दिया है। हालांकि इसकी वजह उनका स्वास्थ्य बताया जा रहा है, लेकिन ट्रस्ट के नए स्वरूप में उनकी भूमिका समाप्त होने को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। भैयाजी जोशी का यह फैसला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि एक समय उन्हें संघ और बीजेपी के बीच संवाद की सबसे मजबूत कड़ी माना जाता था। लंबे समय तक संगठन में उनकी मजबूत पकड़ रही और बड़े फैसलों में उनकी भूमिका को अहम माना जाता था। ऐसे में प्रबंधन से उनका अलग होना सिर्फ एक औपचारिक बदलाव नहीं, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पालक का पद पर एक नजर
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पालक या संरक्षक का पद प्रशासनिक और संगठनात्मक समन्वय से जुड़ा माना जाता है। यह ऐसा दायित्व है, जहां ट्रस्ट की गतिविधियों पर नजर रखने और समय-समय पर मार्गदर्शन देने की भूमिका होती है। हालांकि यह पद प्रतिदिन के प्रशासनिक कामकाज से अलग माना जाता है। भैयाजी जोशी इसी दायित्व का निर्वहन कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने इससे खुद को अलग कर लिया है।
जमीन विवाद के बाद मिली थी जिम्मेदारी
भैयाजी जोशी को राम मंदिर ट्रस्ट में उस समय महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी, जब कुछ वर्ष पहले ट्रस्ट की ओर से जमीन खरीद को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। उस दौरान जमीन खरीद में अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की हेराफेरी के आरोप लगाए गए थे। मामला राजनीतिक बहस का विषय भी बना था। इसी दौर में संगठन स्तर पर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने की कोशिशों के बीच भैयाजी जोशी को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
चंपत राय से समीकरणों को लेकर भी अटकलें
संगठन से जुड़े कुछ हलकों में यह भी चर्चा है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ समीकरणों को लेकर भी बदलाव की बातें कही जा रही हैं। हालांकि इस संबंध में न तो ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही भैयाजी जोशी ने ऐसी किसी वजह का उल्लेख किया है। ऐसे में इसे सिर्फ चर्चाओं के रूप में ही देखा जा रहा है। भैयाजी जोशी लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व में रहे। उन्हें संघ और भारतीय जनता पार्टी के बीच संवाद स्थापित करने वाले प्रमुख नेताओं में गिना जाता था।

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। आरएसएस और भाजपा के बीच सबसे प्रभावशाली चेहरों में गिने जाने वाले भैयाजी जोशी ने राम मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्रस्ट ने उन्हें इस दायित्व से मुक्त कर दिया है।
श्रावण मास के पहले सोमवार पर पूरा देश शिवभक्ति के अलौकिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। ब्रह्ममुहूर्त से ही काशी, प्रयागराज, और झारखंड के देवघर समेत देशभर के शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठे।
जानिए 3 अगस्त 2026 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन और अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह दिन, पढ़ें करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का पूरा भविष्यफल।
जानिए 3 अगस्त 2026, सोमवार का विस्तृत पंचांग, सावन पूर्णिमा, रक्षा बंधन मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और योग की पूरी जानकारी हिंदी में।
3 अगस्त 2026 का मूलांक फल यहाँ पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए अपनी नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य का हाल।
2 अगस्त 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी खास बातें।
2 अगस्त 2026 का राशिफल यहाँ पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियाँ
जानिए 2 अगस्त 2026 का संपूर्ण पंचांग, जिसमें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और सभी शुभ-अशुभ (राहुकाल) मुहूर्त की विस्तृत जानकारी हिंदी में दी गई है।
बाबा महाकाल की श्रावण-भाद्रपद मास की पवित्र सवारी 3 अगस्त को उज्जैन में निकलेगी। जानिए सवारी का रूट, समय, कार्यक्रम और अन्य खास बातें।
अंक ज्योतिष के अनुसार 1 अगस्त 2026 का राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए जानें करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का हाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह