×

छत्तीसगढ... फूड पाइजनिंग से पांच बच्चों की मौत... मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के एक जिले में सामूहिक भोज मासूम बच्चों का काल बन गया। इससे प्रभावित गांव में सन्नाटा पसर गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य बिमार लोगों के उपचार में जुट गई है। इससे जिलेभर में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

By: Arvind Mishra

Oct 24, 202510:06 AM

view4

view0

छत्तीसगढ... फूड पाइजनिंग से पांच बच्चों की मौत... मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य बिमार लोगों के उपचार में जुट गई है।

  • नारायणपुर जिले में सामूहिक भोजन बना काल
  • स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों की उपचार में जुटी
  • संदिग्ध भोजन का सैंपल जांच के लिए भेजा गया

नारायणपुर। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के एक जिले में सामूहिक भोज मासूम बच्चों का काल बन गया। इससे प्रभावित गांव में सन्नाटा पसर गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य बिमार लोगों के उपचार में जुट गई है। इससे जिलेभर में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। दरअसल, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में ग्राम पंचायत डूंगा के गोट गांव में गुरुवार को छट्ठी समारोह के सामूहिक भोज के बाद फूड पाइजनिंग से पांच बच्चों की मौत हो गई। कई ग्रामीण और बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। छट्ठी समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भोजन किया। कुछ ही घंटों के भीतर लोगों में उल्टी, दस्त, चक्कर आने के साथ ही बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे।

दुर्गम क्षेत्र होने के कारण नहीं मिला इलाज

दुर्गम क्षेत्र होने के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना काफी मुश्किल रहा। तब तक पांच बच्चों को मौत हो चुकी थी, कई अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गए। नारायणपुर जिला अस्पताल और भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र की टीमें तत्काल गोट गांव भेजी गईं।

भोजन के सैंपल फूड लैब भेजे गए

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बताया कि स्वास्थ्य अमला घटनास्थल पर उपचार कर रहा है। प्रारंभिक जांच में फूड पाइजनिंग को संभावित कारण बताया जा रहा है। भोजन के सैंपल फूड लैब में परीक्षण को भेजा गया है, ताकि वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों का इलाज कर रही हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

प्रयागराज माघ मेला 2026: शंकराचार्य विवाद पर उमा भारती का योगी सरकार को संदेश | स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद

प्रयागराज माघ मेला 2026: शंकराचार्य विवाद पर उमा भारती का योगी सरकार को संदेश | स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद

प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच शंकराचार्य पदवी को लेकर छिड़े विवाद पर उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों उमा भारती ने योगी सरकार को दी नसीहत।

Loading...

Jan 27, 20266:20 PM

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी के सम्मान में डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह का इस्तीफा

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी के सम्मान में डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह का इस्तीफा

यूपी के अयोध्या में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में इस्तीफा दिया। शंकराचार्य की टिप्पणियों से आहत अधिकारी ने इसे अपनी अंतरात्मा की आवाज बताया। पूरी खबर पढ़ें।

Loading...

Jan 27, 20265:09 PM

UP: धरने पर बैठे अग्निहोत्री का निलंबन... अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया ऑफर

UP: धरने पर बैठे अग्निहोत्री का निलंबन... अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया ऑफर

यूजीसी के समता युग के विरोध में और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में इस्तीफा देने वाले बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को शासन ने निलंबित कर दिया है। हालांकि, अब तक इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही सरकार इस्तीफा स्वीकार करेगी।

Loading...

Jan 27, 202612:50 PM

सात साल बाद न्याय...नीट छात्रा का पेपर छूटने पर रेलवे भरेगा 9 लाख जुर्माना

सात साल बाद न्याय...नीट छात्रा का पेपर छूटने पर रेलवे भरेगा 9 लाख जुर्माना

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में उपभोक्ता अदालत ने रेलवे पर 9 लाख 10 हजार का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना सात साल पहले छात्रा समृद्धि की शिकायत पर लगाया गया है। उसने शिकायत की थी कि उसने ट्रेन में टिकट बुक किया था और वह ट्रेन ढाई घंटे से अधिक लेट थी, जिस कारण उसका नीट का पेपर छूट गया।

Loading...

Jan 27, 202612:07 PM

बंगाल में लगी आग... दो गोदाम में आठ लोग जिंदा जले, मचा हड़कंप

बंगाल में लगी आग... दो गोदाम में आठ लोग जिंदा जले, मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में दो गोदामों में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। कई मजदूर लापता हैं। पुलिस के मुताबिक, आग तड़के तीन बजे लगी। दमकल की 12 गाड़ियों ने करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे आग पर काबू पाया।

Loading...

Jan 27, 202611:35 AM