भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत पिछले कुछ दिनों में रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमलों, विशेष रूप से 10 अक्टूबर के कायराना हमले की कड़ी निंदा करता है। मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हमलों को तुरंत रोका जाए
घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और स्पष्ट किया कि आम नागरिक ठिकानों पर ऐसे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। भारत ने सऊदी अरब की संप्रभुता के समर्थन में एकजुटता जताई और क्षेत्र में जल्द शांति व सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद व्यक्त की।
अमेरिका ने भी की हमलों की निंदा
अमेरिका ने भी सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हुए इन हमलों की निंदा की है। यह पूछे जाने पर कि क्या वाशिंगटन हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल होगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे इस पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही निर्णय लेंगे। उन्होंने स्थिति पर नजर रखने की बात कहते हुए इस हमले को बेहद भयावह बताया।
कई बार निशाना बनाया
किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बीते एक हफ्ते में कई बार निशाना बनाया गया है। यह हमले यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बड़े सैन्य अभियान के बाद शुरू हुए। इससे पहले 6 और 7 अक्टूबर को रियाद और आभा एयरपोर्ट पर हुए हमलों में 3 लोगों की मौत हुई थी और 36 घायल हुए थे।
एयरपोर्ट का संचालन रोका
ताजा हमले के बाद सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर दर्जनों एंबुलेंस राहत कार्य में जुटी रहीं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइंस से फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी। बीते 24 घंटों में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कम से कम 225 उड़ानें रद करनी पड़ीं।

भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच पार्टी के बड़े नेताओं को राहत मिल गई है। सीजेपी के लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 23 घंटे की हिरासत के बाद रविवार सुबह रिहा कर दिया गया।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह