जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।

आतंकियों को घाटी तक पहुंचाने में मदद करते थे,आईईडी भी जब्त
आरोपी आतंकियों को लॉजिस्टिकल सपोर्ट,सुरक्षित आवाजाही देते थे
श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। तीनों में कॉमन ये है कि वो तीनों ही राजौरी के ही निवासी हैं। पुलिस द्वारा पीर पंजाल इलाके में सक्रिय एक टेरर मॉड्यूल की जांच के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी आतंकवादियों को लॉजिस्टिकल सपोर्ट, सुरक्षित आवाजाही और जमीनी स्तर पर अन्य मदद मुहैया कराने में शामिल थे।
आतंकियों के लिए गाइड का काम करते थे
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी गाइड का काम करते थे और आतंकवादी समूहों को कश्मीर घाटी की ओर जाने में मदद करते थे। उन पर नागरिकों पर हुए हमले समेत कई बड़े हमलों में शामिल आतंकवादियों को जमीनी मदद देने का भी शक है।
आईईडी किया गया बरामद
जांच के दौरान, एक आरोपी की जानकारी भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया गया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह डिवाइस एक आतंकवादी समूह के सदस्यों ने आरोपी को सुरक्षित रखने और किसी टारगेटेड हमले में इस्तेमाल करने के लिए दिया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात 'मुरासु' में बदला। 3 नवंबर को 120 किमी/घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी।
1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की विशाल महारैली का आयोजन हुआ। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
I.N.D.I.A. ब्लॉक की रामलीला मैदान रैली के विरोध में भाजपा ने 1 नवंबर 2026 को देशव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च निकाला। जेपी नड्डा और नितिन नवीन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में, जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे दो दोस्तों की जान चली गई। मृतकों में से एक, विदित ओलाक, गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा था और पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश का बेटा था।
देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक द्वारा एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में देश भर से 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं।कांग्रेस पार्टी ने महारैली में 10 लाख लोगों के जुटने का बड़ा दावा किया है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उपचार चल रहा है।
दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान को ईडी (ED) ने तुरंत हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद आजम खान ने कहा कि क्या मुसलमान होना और यूनिवर्सिटी बनाना ही उनका गुनाह है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर यह सौगात दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान विवाह के बंधन में बंध गए हैं। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुए इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरदार पटेल के वोटों की चोरी कर नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। जानें एसआईआर (SIR) और राहुल गांधी पर पात्रा के बड़े दावे।