मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि मृत कर्मचारी की शादीशुदा बेटी ही उसकी एकमात्र कानूनी वारिस है, तो वह अनुग्रह राशि और अवकाश नकदीकरण की हकदार होगी।
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर ठंड लौट आई है। मौसम के अचानक बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं राजधानी भोपाल में आज यानी शुक्रवार को सुबह से ही बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आज यानी बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। यह एक आईईडी था, जिसे किसी बड़ी आतंकी साजिश के तहत प्लांट किया गया था।
उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में मौसम एक बार फिर बदलेगा। इसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलवा आया है।
कड़ाके की सर्दी के बीच मध्य प्रदेश में ओले-बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच राजधानी भोपाल, छतरपुर, गुना, राजगढ़ और भिंड में सुबह बारिश हुई। रायसेन में ओस की बूंदें जम गईं।
असम के कोकराझार में देर रात (लगभग 10:30 बजे) IED ब्लास्ट से रेलवे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त। ट्रेन सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द/डायवर्ट। RPF, GRP और स्थानीय पुलिस मौके पर, उच्च स्तरीय जांच जारी।


















