नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर तबाई मचाई हुई है। इस भयावह हादसे में करीब 40 घर, छह पुल और पनबिजली बुनियादी ढांचा बह गए, जबकि दर्जनभर लोग लापता हैं।

विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर तबाई मचाई
काठमांडू। स्टार समाचार वेब
नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर तबाई मचाई हुई है। इस भयावह हादसे में करीब 40 घर, छह पुल और पनबिजली बुनियादी ढांचा बह गए, जबकि दर्जनभर लोग लापता हैं। वहीं ट्रेकिंग सीजन होने के चलते इस बाढ़ के कारण 150 से अधिक विदेशी पर्यटक रास्ते में फंस गए हैं। राहत की बात यह रही कि समय रहते भेजे गए रटर अलर्ट के कारण कई स्थानीय लोग सुरक्षित ऊंचे इलाकों की ओर चले गए, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान होने से बच गया। राहत बचाव का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सेना और राहत एजेंसियों ने अब तक 49 लोगों को सुरक्षित निकाला है। अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आदेश दिया और निचले इलाकों वाले जिलों को अलर्ट जारी किया।
150 से अधिक विदेशी पर्यटक फंसे
मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में 150 से अधिक विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि भूस्खलन के कारण किसी सहायक नदी का प्रवाह अस्थायी रूप से बाधित हो गया था, जिससे भारी मात्रा में पानी और मलबा जमा हो गया। बाद में रुकावट हटने पर पानी तीव्र वेग से नीचे की ओर बहा। हालांकि, प्रशासन अभी तक बाढ़ के सटीक कारणों का पता नहीं लगा पाया है। इस आपदा में उंगिलुंग नदी के पास रहने वाले पांच लोग- जिनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं और करीब चार से पांच चरवाहे अभी भी लापता हैं।
प्राथमिक विद्यालय भी प्रभावित
बाढ़ के प्रकोप से लगभग 40 घर और एक प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं, जबकि 20 से 22 अन्य मकानों पर भी ढहने का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ की वजह से छह पुल बह गए, जिससे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। सल्लेरी में निमार्णाधीन 341 मेगावाट की बूढ़ी गंडकी जलविद्युत परियोजना के निर्माण शिविर और उपकरणों को भी बाढ़ के पानी ने पूरी तरह तबाह कर दिया है। अरुघाट में बूढ़ी गंडकी नदी का जलस्तर 5 मीटर के खतरे के निशान को पार कर 8.4 मीटर तक पहुंच गया, जिसके बहाव में मॉनिटरिंग स्टेशन बह गया और जलस्तर का सटीक आंकड़ा जुटाने में बाधा आ रही है।
प्रशासन ने जारी की चेतावनी
प्रशासन ने धाडिंग, तनाहुन, चितवन और पूर्वी व पश्चिमी नवलपरासी जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी की है। साथ ही त्रिशूली और नारायणी नदियों के तटीय इलाकों में रहने वाले निवासियों को नदी के किनारों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इटली ने अपने स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए कानून के अनुसार, अब छात्रों को स्कूल परिसर और क्लासरूम में चेहरा इस तरह ढकने की अनुमति नहीं होगी जिससे उनकी पहचान छिप सके। हालांकि, ऐसे नकाब या आवरण को छूट दी गई है जिनसे व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से पहचाना जा सके।
हैकरों ने अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड वन सिस्टम के कंट्रोल प्लेन की खामी का फायदा उठाकर सेंध लगाई। सुरक्षा के चलते अपडेट रोके गए और साइबर कमांड ने जांच शुरू की।
अमेरिकी दिग्गज कंपनी आइबीएम (IBM) ने अपने कंसल्टिंग डिवीजन के अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड प्रायोजन बंद कर दिया है। प्रभावित कर्मचारियों को स्थानांतरण या विच्छेद वेतन के साथ कंपनी छोड़ने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। विपक्षी खेमे ने नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने के लिए नई राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है, जिससे उनकी सरकार के पुराने सहयोगी दलों के भी पाला बदलने की संभावना बढ़ गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित वापसी और अवामी लीग के लॉकडाउन आह्वान से पहले बांग्लादेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गोपालगंज समेत 7 जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात की गई हैं।
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास वाराक जिले के हाईवे पर तेल टैंकर पलटने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल हो गए। 39 एम्बुलेंस के साथ राहत व बचाव कार्य जारी है।
ईरान के सनंदाज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स में गर्भावस्था की जानकारी के बाद हत्या के दावे और उम्र को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।
तुर्की के एस्कीशेहिर से ट्रेनिंग उड़ान भरने के बाद वायुसेना का AS-532 कूगर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। दो सप्ताह पहले हुए S-70 क्रैश के बाद इस घटना से सैन्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन समेत 16 देशों पर नए और भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। इंडस्ट्रियल सब्सिडी की जांच के बाद संभावित कदमों से भारतीय निर्यातकों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या असर पड़ सकता है, जानें पूरी रिपोर्ट।
ईरान में यूट्यूब पर बिना हिजाब के लाइव कॉन्सर्ट करने के आरोप में मशहूर गायिका परस्तू अहमदी और उनके बैंड के 4 सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए। जानें ईरान के सख्त हिजाब कानून और इसके खिलाफ हुए प्रदर्शनों का पूरा इतिहास।