अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर-2 रिलीज के बाद से ही अपनी शानदार कमाई जारी रखे हुए है। इंडियन बॉक्स आफिस के साथ-साथ धुरंधर-2 ने दुनियाभर में अपनी कमाई का डंका बजा दिया है। फिल्म को बॉक्स आफिस पर 48 दिन पूरे हो चुके हैं और ये हाल ही रिलीज हुई भूत बंगला, राजा शिवाजी और एक दिन को कड़ी टक्कर दे रही है।

धुरंधर-2 ने दुनियाभर में कमाई का बजा दिया डंका
भारत की दूसरी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर-2 रिलीज के बाद से ही अपनी शानदार कमाई जारी रखे हुए है। इंडियन बॉक्स आफिस के साथ-साथ धुरंधर-2 ने दुनियाभर में अपनी कमाई का डंका बजा दिया है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त अभिनीत फिल्म धुरंधर-2 दुनिया भर में दर्शकों की संख्या में लगातार वृद्धि कर रही है। आदित्य धर की यह एक्शन थ्रिलर भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बन चुकी है।
नई रिलीज का नहीं पड़ा असर
फिल्म को बॉक्स आफिस पर 48 दिन पूरे हो चुके हैं और ये हाल ही रिलीज हुई भूत बंगला, राजा शिवाजी और एक दिन को कड़ी टक्कर दे रही है। धुरंधर-2 ने 7वें हफ्ते में प्रवेश कर लिया है और अब तक इसका कलेक्शन 1,139.65 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
47वें दिन का कलेक्शन
वहीं दुनियाभर में धुरंधर 2 के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म बहुत जल्द दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1935 करोड़ की कमाई कर ली है। 2000 करोड़ के बेहद पास पहुंच गई है। दंगल ने वर्ल्डवाइड 2,070 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था।
धुरंधर 2 को यहा हो रहा नुकसान
धुरंधर 2 के लिए ये एक नुकसान इसलिए भी है, क्योंकि वर्ल्डवाइड 2,070 करोड़ में से दंगल ने 1100 करोड़ से अधिक की कमाई चीन के बॉक्स आॅफिस से की थी जबकि धुरंधर 2 चीन में रिलीज नहीं हुई है और खाड़ी देशों में बैन है।
पाकिस्तान की राजनीति पर चोट
धुरंधर 2: द रिवेंज एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह भारतीय जासूस पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में हमजा अली मजारी बनकर 26/11 जैसे हमलों का बदला लेता है और आतंकवादी नेटवर्क को तोड़ता है। फिल्म में कराची के आपराधिक गिरोहों, पाकिस्तान की राजनीति पर गहरी चोट करती है।
यह भी पढ़िए...
धुरंधर 2 का ऐतिहासिक धमाका: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, बाहुबली और केजीएफ के रिकॉर्ड ध्वस्त
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणवीर सिंह ने तोड़ा बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड, मिली ऐतिहासिक ओपनिंग


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई पुलिस की मदद से अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग की योजना बना रहे दो शार्पशूटर्स को दबोचा है। जानिए विदेश में बैठे गैंगस्टर की साजिश और 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े इस पूरे मामले की विस्तार से जानकारी।
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना 'बुलाए छठी मां' रिलीज हो गया है। जानें गाने के सिंगर्स, लिरिसिस्ट और फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी पूरी जानकारी।
रामायणम् के बाद भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का सिलसिला नहीं रुकने वाला है। 13 नवंबर को रिलीज होने वाली शानदार फिल्मों और सीरीज की पूरी सूची बन चुकी है। बीते हफ्ते जहां रामायणम् के साथ सिनेमाहॉल जगमगाए, तो वहीं शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज और फिल्मों की बाढ़ आने वाली है।
जानिए कैसे करीना कपूर खान के 200 साल पुरानी कलगी और एमराल्ड जूलरी वाले दिवाली लुक ने सुर्खियां बटोरीं। साथ ही पढ़ें इस फैशन से जुड़े लीगल नोटिस और विवाद की पूरी जानकारी।
अभिनेता रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् बॉक्स आफिस पर कामयाबी के नए कीर्तिमान रच रही है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार को रोकना अब नामुमकिन सा लग रहा है।
फिल्म रामायणम् ने कमाई के मामले में ग्लोबल बॉक्स आॅफिस पर अपनी धाक जमाई है। रिलीज के 5वें दिन रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है और इसके साथ ही रामायणम् पार्ट-1 ने सुपरस्टार सलमान खान की 10 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म के कमाई के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है।
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल मानसा चौधरी एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मानसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान ने सेंसर बोर्ड के विवाद, स्क्रिप्ट रीराइट और सरकारी दबाव की खबरों को खारिज करते हुए फिल्म से जुड़ी खास बातें शेयर कीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।