राजधानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में आ रही बेतहाशा बढ़ोतरी का दायरा अब बढ़ता ही जा रहा है। अयोध्या नगर के बाद अब कटारा हिल्स स्थित गौरी शंकर कौशल आवासीय परिसर से भी उपभोक्ताओं की भारी परेशानियां सामने आई हैं। स्मार्ट मीटर लगते ही आम नागरिकों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।

आनलाइन शिकायतें बेअसर, अधिकारी साधे हुए हैं चुप्पी
पांच दिन घर में रहने का भी थमाया 2300 रुपए का बिल
250-300 रुपये का बिल अचानक हुआ 2,000 के पार
गौरी शंकर परिसर के उपभोक्ताओं ने जताया कड़ा विरोध
बिजली कंपनी बिना पारदर्शी जांच के मनमाने बिल भेज रही
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में आ रही बेतहाशा बढ़ोतरी का दायरा अब बढ़ता ही जा रहा है। अयोध्या नगर के बाद अब कटारा हिल्स स्थित गौरी शंकर कौशल आवासीय परिसर से भी उपभोक्ताओं की भारी परेशानियां सामने आई हैं। स्मार्ट मीटर लगते ही आम नागरिकों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। परिसर के रहवासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने से पहले तक उनका सामान्य मासिक बिल 250 से 300 रुपये के आसपास आता था। लेकिन नए मीटर चालू होते ही उपभोक्ताओं को सीधे 1500 से 2000 रुपए तक के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। बिना किसी अतिरिक्त खपत या अचानक उपकरण बढ़ाए बिना बिलों में आए इस कई गुना उछाल से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली कंपनी ने तत्काल इन गड़बड़ियों का सुधार नहीं किया और बढ़े हुए बिलों की जांच नहीं कराई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
मनमानी से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश
इधर, राजधानी के अयोध्या नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक आई बेतहाशा बढ़ोतरी से उपभोक्ता त्रस्त हैं। सब्सिडी के दौर में जिन परिवारों का मासिक बिजली बिल 200 रुपए के आसपास आता था, स्मार्ट मीटर लगते ही उनका बिल सीधे 2 से 3 हजार रुपए तक पहुंच रहा है। बिजली कंपनी की इस मनमानी से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।
पहले 200 आता था बिल
अयोध्या नगर निवासी विनोदानंद झा ने बताया कि उनके घर में मई माह में स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया था। जून की खपत का बिल जब जुलाई में आया, तो वह 2300 रुपए का था। जून के महीने में मेरा परिवार महज 5 दिन ही भोपाल में था, बाकी दिन घर बंद रहा। इसके बावजूद इतना भारी-भरकम बिल थमा दिया गया। पहले सब्सिडी के तहत उनका बिल अधिकतम 200 रुपए आता था।
शिकायत नंबर मिला, समाधान नहीं
उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली कंपनी की आनलाइन शिकायत प्रणाली केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। विनोदानंद झा ने 17 जुलाई को आनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो कोई जांच हुई और न ही किसी अधिकारी ने संपर्क किया।
मानसिक तनाव झेल रहे उपभोक्ता
यह समस्या केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है। अयोध्या नगर के दर्जनों घरों से ऐसी ही शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आॅनलाइन शिकायत करने पर सिर्फ कम्प्लेंट नंबर का मैसेज आ जाता है। शिकायत निवारण की प्रक्रिया ठप पड़ी है। अधिकारियों के पास न तो कोई संतोषजनक जवाब है और न ही वे जमीनी जांच करा रहे हैं।
शिकायतों का समाधान नहीं किया
लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर योजना पारदर्शिता के नाम पर लागू की गई थी, लेकिन अब यह आम जनता के लिए आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव का पर्याय बन चुकी है। यदि बिजली कंपनी ने जल्द ही गड़बड़ियों को सुधारकर शिकायतों का समाधान नहीं किया, तो उपभोक्ताओं का व्यवस्था से भरोसा पूरी तरह उठ जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह