हरिद्वार रोड स्थित एक अस्पताल में आग लग गई। आनन फानन मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। लेकिन इस दौरान दम घुटने से एक महिला मरीज की मौत हो गई। देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

हादसे के बाद बचाव कार्य में जुटे पुलिसकर्मी भी घायल
घटना के बाद अस्पताल परिसर को कराया गया खाली
घटना के समय आईसीयू वार्ड में भर्ती थे छह मरीज

देहरादून। स्टार समाचार वेब
हरिद्वार रोड स्थित एक अस्पताल में आग लग गई। आनन फानन मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। लेकिन इस दौरान दम घुटने से एक महिला मरीज की मौत हो गई। देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। एसी में ब्लास्ट होने के कारण अस्पताल में आग लग गई। हादसे में एक 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। वहीं आनन-फानन में कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। उधर, कैलाश अस्पताल में लाए गए छह मरीजों में से दो की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हादसे में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। दरअसल, पैनेसिया अस्पताल में आज यानी बुधवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर को खाली करा लिया गया।
एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
हादसे में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर है। अस्पताल में आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया।
आईसीयू में भर्ती थे छह मरीज
घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही अस्पताल स्टाफ, राहत टीमों और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराया। आग और धुएं की चपेट में आने से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी घायल हुए, जिन्हें भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमोद डोबाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। एसएसपी प्रमोद डोबाल ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सभी मरीजों और घायल कर्मचारियों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह भी पढ़िए....
कोलकाता साल्ट लेक आनंदालोक अस्पताल में आग: 70 मरीजों का रेस्क्यू, शॉर्ट सर्किट बना कारण
संजय गांधी अस्पताल में एक्सपायर्ड बैटरियां, वेंटिलेटर बैकअप फेल, मरीजों की जान खतरे
पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीआरपीएफ और आरएएफ की 83 कंपनियां 15 अगस्त तक दिल्ली में तैनात रहेंगी, जिनमें तीन महिला कंपनियां भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने केंद्र में जाने की अटकलों को नकारा। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि फड़नवीस देश के अगले स्थायी शिक्षा मंत्री बन सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्षी दलों (कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल) ने इस घटनाक्रम को नैतिक आधार बनाकर पंजाब में हुए पेपर लीक मामलों पर भगवंत मान सरकार को बुरी तरह घेर लिया है।
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी सेक्टर-150 में बीती देर रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के करौली निवासी सफाईकर्मी शशिकांत शर्मा (40 वर्ष) टैंक में सफाई करते समय बेहोश हो गए।
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है।
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त। सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, केस वापसी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग मानी। विस्तार से पढ़ें।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक के लिए उन्हें दोषी बताकर जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में बयान देते हुए कहा कि आज की नई पीढ़ी को आदेश देने के बजाय संवाद और तर्क के जरिए सही दिशा दिखानी चाहिए। जानिए उनके बयान की मुख्य बातें।
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें इस बड़े परीक्षा घोटाले से जुड़ी सभी नई अपडेट्स और गिरफ्तारियों की पूरी जानकारी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। जानिए शनिवार को होने वाली सरकार-प्रतिनिधिमंडल बैठक से जुड़ी बड़ी अपडेट।