कॉकरोच जनता पार्टी आज संसद तक मार्च निकाल रही है। इसके लिए रविवार देर रात 11 बजे से ही लोग जुटने लगे थे। अब तक 10 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की रात फुटपाथ पर ही गुजरी।

तिरंगा थामे प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े, बैरिकेड तोड़े
रातभर जंतर-मंतर पर डटे रहे, फुटपाथ पर ही सोए
संसद के बाहर पुलिस तैनात, बिना आईडी एंट्री नहीं

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कॉकरोच जनता पार्टी आज संसद तक मार्च निकाल रही है। इसके लिए रविवार देर रात 11 बजे से ही लोग जुटने लगे थे। अब तक 10 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की रात फुटपाथ पर ही गुजरी। सुबह मार्च से पहले पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बैरिकेडिंग को लेकर धक्का-मुक्की हुई और कुछ जगह बैरिकेड हटाए गए। तिरंगा थामे प्रदर्शनकारी नारे लगाते रहे, जबकि पूरे इलाके में भारी पुलिस तैनात रही। दरअसल, भारत की शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों का आज प्रस्तावित संसद मार्च है। इसलिए सुबह 6:30 बजे से जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जमा है। वहीं, जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन और आज प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर राजधानी दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।

मार्च की कोई अनुमति नहीं ली
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीजेपी द्वारा आयोजित इस मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है और न ही दी गई है। नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत बिना अनुमति पांच या अधिक लोगों के जुलूस या प्रदर्शन पर पाबंदी है। पुलिस उपायुक्त ने जनता को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार के अनधिकृत प्रदर्शन से दूर रहें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीएम आवास तक नो-गो जोन
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को प्रस्तावित ह्यचलो संसदह्ण मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए नई दिल्ली को 15 जोनों में बांटा गया है, जहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 25 बटालियनों सहित 5000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने पीएम आवास सहित संवेदनशील इलाकों को नो-गो जोन घोषित कर दिया है। अस्पतालों, मेट्रो स्टेशनों और प्रमुख मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
पांच मेट्रो स्टेशन बंद किए
दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित संसद मार्च और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। डीएमआरसी की ओर से जारी सेवा अपडेट में बताया गया कि इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।
सोनम वांगचुक हिरासत मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार-पुलिस से तीन दिन में जवाब मांगा
सोनम वांगचुक का आमरण अनशन 20वें दिन जारी: ऑर्गन फेलियर का खतरा, 20 जुलाई के संसद मार्च पर टिकी नजरें


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से राहत मिल गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों नेताओं की जमानत पर पढ़ें पूरी अपडेट।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि देश में प्रदर्शनों के जरिए तख्तापलट की साजिश रची जा रही है।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अमृतसर से हथियार लाकर मुंबई पहुंचाने वाले चार और आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें पूरी साजिश की विस्तार से जानकारी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि याचिकाकर्ताओं द्वारा यह दूसरी बार शांति भंग की गई है, और भले ही संगठन वही है, लेकिन उनका मकसद बदल गया है।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।