मध्यप्रदेश में आपात सेवाओं के लिए एक दशक सक्रिय डायल-100 सेवा अब इतिहास बनने जा रही है। सरकार ने इसे 15 अगस्त 2025 से बंद करने का निर्णय लिया है। इसकी जगह अब डायल-112 सेवा शुरू की जा रही है, जो तकनीकी रूप से अधिक उन्नत और तेज रिस्पॉन्स देने वाली होगी।

पुलिस सहायता के लिए 112 पर कॉल करना होगा।
मध्यप्रदेश में आपात सेवाओं के लिए एक दशक सक्रिय डायल-100 सेवा अब इतिहास बनने जा रही है। सरकार ने इसे 15 अगस्त 2025 से बंद करने का निर्णय लिया है। इसकी जगह अब डायल-112 सेवा शुरू की जा रही है, जो तकनीकी रूप से अधिक उन्नत और तेज रिस्पॉन्स देने वाली होगी। डायल-112 सेवा पहले से ही हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। अब मध्यप्रदेश इसे अपनाकर आपात सेवाओं को और अधिक तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। दरअसल, मध्यप्रदेश में 15 अगस्त से नई डायल 112 सेवा शुरू की जा रही है। अब यूरोपीय देशों की तरह 112 को राज्य में इमरजेंसी नंबर के रूप में पहचाना जाएगा। लोग अपराध, आग या किसी भी आपदा की स्थिति में मदद के लिए इसी नंबर पर कॉल कर सकेंगे। 972 करोड़ की लागत से 1200 फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल (एफआरवी) का संचालन अब ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज को सौंपा गया है।
कंपनी 15 अगस्त से पहले सभी एफआरवी को मॉडिफाई कर रही है। भदभदा रोड स्थित पुलिस के रेडियो मुख्यालय के पीछे 1200 वाहन खड़े किए गए हैं, जिनमें वायरलेस सिस्टम, बीकन लाइट, मोबाइल डेटा टर्मिनल, डैशबोर्ड कैमरा, बॉडी वॉर्न कैमरा, टूल किट और स्ट्रेचर लगाए जा रहे हैं। साथ ही, नया कॉल सेंटर, हाइटेक सर्वर रूम तैयार किया जा रहा है। ड्राइवरों और स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। तय समय में कार्य पूरा नहीं होने पर कंपनी पर जुमार्ने का भी प्रावधान है।
प्रदेश के 55 जिलों के लिए नई 1200 एफआरवी के हो रहे टेंडर का एक बड़ा फायदा ये भी होगा कि लोगों तक इनके पहुंचने का समय घटेगा। पुरानी हो चुकी 1000 एफआरवी को जरूरतमंद तक पहुंचने में आधा घंटे तक का वक्त लग जाता है। सितंबर 2030 तक हुए नए टेंडर में सभी वाहन नए होंगे और पिछले के मुकाबले 200 वाहन ज्यादा भी होंगे। इसलिए हर जिले को पिछले अलॉटमेंट से ज्यादा वाहन मिलेंगे।
इधर, एक चर्चा के दौरान मप्र पुलिस टेलिकॉम के एडीजी संजीव शमी ने कहा कि मुसीबत में पुकार रहे व्यक्ति के पास तेजी से पहुंचें, डायल 112 को लेकर हमारा यही उद्देश्य है। हजारों सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को इन एफआरवी ने समय रहते अस्पताल पहुंचाया है। विशेषकर महिलाओं की कॉल पर उनके पास पहुंचकर प्रताड़ना के मामलों में उन्हें राहत दी है। लोक सुरक्षा और सेवा की कटिबद्धता के साथ डायल 112 की टीम समर्पित है।
नई व्यवस्था में एफआरवी को नेशनल इमरजेंसी नंबर 112 से जोड़ा जा रहा है, ताकि लोग अलग-अलग नंबरों के झंझट में न पड़ें। उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में यह पहले ही लागू हो चुका है। मध्यप्रदेश में भी अब 100 नंबर डायल करने पर कॉल सीधे 112 कंट्रोल रूम में लैंड होगी। यदि कॉलर को मेडिकल या फायर ब्रिगेड की मदद चाहिए, तो कंट्रोल रूम कॉल को 108 एंबुलेंस या फायर सर्विस से तुरंत जोड़ देगा, जिससे मदद तेजी से मिल सकेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।