भारत के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव ईस्ट जोन की ओर से पहली पारी में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए।

वैभव से अब दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद
गेंदबाज ने जल्द ही आक्रामकता का जवाब ढूंढ लिया
बेंगलुरु। स्टार समाचार वेब
भारत के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव ईस्ट जोन की ओर से पहली पारी में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने लगातार दो चौके लगाकर इंटेंट दिखाया था, लेकिन इस आक्रामक अंदाज को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख सके। बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सेंटर आफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 पर खेले जा रहे मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर ईस्ट जोन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और ईस्ट जोन ने शुरुआत में ही विकेट गंवा दिया।
शुरुआत आक्रामक अंदाज में
वैभव सूर्यवंशी ने अपने दलीप ट्रॉफी करियर की शुरुआत बिल्कुल उसी अंदाज में की, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं। पारी के दूसरे ओवर में बिश्वोरजीत कोंथौजम की तीसरी गेंद को कवर रीजन से उन्होंने बाउंड्री के पार पहुंचाया। अगली गेंद पर भी उन्होंने कवर ड्राइव लगाकर चौका बटोरा। हालांकि गेंदबाज ने जल्द ही उनकी आक्रामकता का जवाब ढूंढ लिया।
ओवर की आखिरी गेंद में लौटे पवेलियन
आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने एक और बार कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन इस बार टाइमिंग सही नहीं रही। गेंद बल्ले का किनारा लेकर गली में पहुंची, जोसेफ लालथनखुमा ने कैच लपक लिया। इस तरह वैभव की पहली दलीप ट्रॉफी पारी 6 गेंदों में 8 रनों पर समाप्त हुई। बिश्वोरजीत ने लगातार दो चौके खाने के बावजूद अपना संयम बनाए रखा और ओवर की आखिरी गेंद पर युवा बल्लेबाज को पवेलियन भेजकर हिसाब बराबर कर लिया।
बिश्वोरजीत कौंथोजम ने किया आउट
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिश्वोरजीत लालथनखुमा मणिपुर की राजधानी इम्फाल से ताल्लुक रखते हैं। 30 साल के बिश्वोरजीत का ये 48वां फर्स्ट क्लास मुकाबला है। उन्होंने इससे पहले 47 फर्स्ट क्लास मैचों में 27.82 की औसत से 145 विकेट झटके थे। बिश्वोरजीत ने 49 लिस्ट-ए मैचों में 66 और 46 टी20 मैचों में 46 विकेट भी झटके हैं।
चुनौती-रेड-बॉल क्रिकेट में नई गेंद
वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन दलीप ट्रॉफी उनके सामने अलग चुनौती लेकर आई है। रेड-बॉल क्रिकेट में नई गेंद, लंबी पारी खेलने की जरूरत और घरेलू क्रिकेट के अनुभवी गेंदबाज उनके धैर्य और तकनीक की परीक्षा ले रहे हैं। डेब्यू पारी छोटी जरूर रही, लेकिन यह टूर्नामेंट वैभव के लिए अपने खेल का दूसरा पहलू दिखाने का बड़ा मंच है।
यह भी पढ़िए...
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: बने भारत के सबसे युवा टी-20I डेब्यू खिलाड़ी
शाबाश! ट्राई सीरीज में सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास... दिखाया वैभव... 11 बॉल में लगा दिया अर्धशतक


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी। जानिए उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड, उपलब्धियों और संभावित नए कप्तान के बारे में।
पुडुचेरी में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए की प्लेइंग 11 और पूरी टीम की जानकारी यहां पढ़ें।
हांगकांग सिक्सेज 2026 के लिए आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भुवनेश्वर कुमार कप्तान होंगे। जानें पूरा स्क्वाड, फॉर्मेट और टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी।
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। साथ ही 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल किया।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के रेसलर अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में नॉर्थ कोरिया के हान को हराकर देश को 20वां गोल्ड मेडल दिलाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
भारत ने पाकिस्तान को शनिवार को हुए एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में हरा दिया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
एशियन गेम्स-2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। भारत ने टूर्नामेंट में अपना 18वां गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। शनिवार को प्रणवी उर्स ने गोल्फ में और 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला इंडिविजुअल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया।
एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर 44 साल बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने एक ही दिन में कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में एंट्री कर ली है। सुजीत कलकल, अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने जीते स्वर्ण पदक। देखें पूरी अपडेटेड पदक तालिका।