×

भूकंप... भारत में सुबह कांपी धरती...खौफ में घर से छोड़कर भागे लोग 

उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में के एक शहर सोरेंग में आज शनिवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर यह भूकंप आया।

By: Arvind Mishra

Jan 03, 202610:34 AM

view8

view0

भूकंप... भारत में सुबह कांपी धरती...खौफ में घर से छोड़कर भागे लोग 

शनिवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

  • सिक्किम के सोरेंग में सुबह लगे भूकंप के झटके

  • रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में के एक शहर सोरेंग में आज शनिवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर यह भूकंप आया। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किस तरह का नुकसान और जनहानि नहीं हुई है। सिक्किम के सोरेंग में आज सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी साझा की। इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर तक था। सिक्किम में आए भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, इसलिए जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी भूकंप आने पर सतर्कता बरतते हुए लोगों को घर से बाहर निकल आना चाहिए।

मेक्सिको में 6.5 तीव्रता का भूकंप

इधर, अमेरिकी देश मेक्सिको में भी 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। राजधानी मेक्सिको सिटी और दक्षिण-पश्चिमी गुएरेरो राज्य के कुछ हिस्सों में इसके झटके महसूस हुए। राष्ट्रीय भूकंप सर्विस ने इसकी पुष्टि की। भूकंप की चेतावनी के चलते राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबॉम और उनके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकारों को राष्ट्रपति महल से बाहर निकलना पड़ा, लेकिन कुछ देर बाद वे सुरक्षित महल में लौट आए। राष्ट्रपति ने बताया कि भूकंप का केंद्र सान मार्कोस में था, जो मेक्सिको सिटी से करीब 230 किलोमीटर दूरी पर है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगी FIR, नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप; कोर्ट ने दिए आदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगी FIR, नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप; कोर्ट ने दिए आदेश

प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। जानें क्या है पूरा विवाद और शंकराचार्य का पक्ष।

Loading...

Feb 21, 20267:14 PM

भारत की 'तकनीकी क्रांति': उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की रखी गई आधारशिला

भारत की 'तकनीकी क्रांति': उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की रखी गई आधारशिला

PM नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने इसे भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का नया अध्याय बताया।

Loading...

Feb 21, 20266:56 PM

महाराष्ट्र: अजित पवार की मौत पर रोहित ने केंद्रीय मंत्री नायडू का मांगा इस्तीफा

महाराष्ट्र: अजित पवार की मौत पर रोहित ने केंद्रीय मंत्री नायडू का मांगा इस्तीफा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा उनके गृहनगर बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ था। हादसे में अजित पवार के अलावा अन्य 4 लोग मारे गए थे। लेकिन अब तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। कोई साजिश करार दे रहा है तो कोई हादसा बता रहा है।

Loading...

Feb 21, 20262:29 PM

स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च: टेंशन नहीं, अब टीटनेस-डिफ्थीरिया से मिलेगी सुरक्षा

स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च: टेंशन नहीं, अब टीटनेस-डिफ्थीरिया से मिलेगी सुरक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज यानी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में नई वैक्सीन लांच की। उन्होंने सीआरआई में टीटनेस और एडल्ट डिफ्थीरिया वैक्सीन का शुभारंभ किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि यह स्वदेशी वैक्सीन सीआरआई के प्रयासों से बनी है।

Loading...

Feb 21, 20262:08 PM

भारत: अप्रैल से नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर बंद हो जाएगा कैश भुगतान

भारत: अप्रैल से नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर बंद हो जाएगा कैश भुगतान

भारत में मार्च के बाद यानी अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा- एनएचएआई एक अप्रैल से देश भर के नेशनल हाईवे फीस प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है। इस कदम से राजमार्गों पर एक पूर्ण डिजिटल टोलिंग सिस्टम विकसित होगा

Loading...

Feb 21, 20261:31 PM