मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बीती देर रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ये झटके कुछ सेकंड तक रहे और पिपलोदा तहसील के मचून गांव में महसूस किए गए।

ग्रामीणों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

रतलाम। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बीती देर रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ये झटके कुछ सेकंड तक रहे और पिपलोदा तहसील के मचून गांव में महसूस किए गए। यहां राहत की बात यह है कि घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन एक निर्माणाधीन मकान की दीवार का एक हिस्सा भरभरा का गिर गया और कुछ घरों में रखे बर्तन अपने आप नीचे गिर पड़े। सूचना मिलते ही तहसीलदार, आरआई, पटवारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि झटके के दौरान नई आबादी क्षेत्र में कुछ क्षणों के लिए कंपन महसूस हुआ। इसी दौरान सरपंच प्रतिनिधि शंकर सोलंकी के घर के पास एक निर्माणाधीन दीवार का हिस्सा गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। झटकों के समय कुछ लोगों के घर में रखे बर्तन अपने आप नीचे गिर पड़े।
भूकंप की सूचना मिलते ही तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़ आरआई, पटवारी और पुलिस के साथ रात में ही मचून गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। टीम ने प्रभावित स्थानों का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी है। आवश्यक होने पर विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह