
सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

श्रीनगर।स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को दो आतंकियों को ढेर कर दिया। रात भर चले आपरेशन के बाद जवानों को यह सफलता हासिल हुई। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक जंगली इलाके में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकवादियों की गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात करीब 9 बजे सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मजाल्टा के दूर-दराज इलाके ब्रटेल सोन और खुब्बन में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन शुरू होने के कुछ ही देर बाद जंगल में गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनी गईं। सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध ठिकाने को निशाना बनाते हुए ये कार्रवाई की थी। इस बीच अभियान में दो आतंकी मारे गए।
आतंकियों ने दागे रॉकेट
सेना के अनुसार, जैसे ही आतंकियों को यह भनक लगी कि सुरक्षाबल जंगल तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने जवानों पर सात से आठ रॉकेट दागे और चौकसी के लिए ड्रोन से भी निगरानी की। लेकिन जवानों ने चौकन्ना रहकर अभियान का अंजाम दिया और आतंकियों को मार गिराया। यह अभियान जारी है। ऐसी संभावना है कि और भी आतंकी जगलों में छिपे हों। सुरक्षाबल की अतिरिक्त टुकड़ियां मुठभेड़स्थल की ओर रवाना कर दी गई हैं और सुरक्षाबल के उच्चाधिकारी पूरी घटना पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
अभियान में कौन-कौन शामिल
इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित अन्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से शामिल हुए। तीनों टुकड़ियां यहां रात से ही मौजूद हैं। जंगलों में रातभर चले अभियान में रॉकेट दागे जाने और गोलियों की आवाजें भी आती रहीं। ऐसी संभावना है कि अभियान में और भी आतंकी मारे गए हों ।
इस साल 15 आतंकी मारे जा चुके
जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक 15 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इनमें 15 आतंकी मारे गए, जबकि 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। वहीं 3 नागरिकों की भी मौत हुई। उधमपुर में दो बार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ।
15 सितंबर को राजौरी में 3 OGW गिरफ्तार हुए थे
15 सितंबर को राजौरी पुलिस ने पीर पंजाल इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर नेटवर्क का खुलासा किया था। मामले में जाकिर हुसैन, मोहम्मद आजम और मोहम्मद मुश्ताक को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में तीनों पर आतंकियों को लॉजिस्टिक मदद, सुरक्षित रास्ता और दूसरी जमीनी सहायता देने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि वे आतंकियों के गाइड के तौर पर भी काम करते थे और उन्हें कश्मीर घाटी की ओर जाने में मदद करते थे।
एक आरोपी की निशानदेही पर IED बरामद
राजौरी मामले में एक आरोपी की निशानदेही पर IED भी बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में संकेत मिले कि यह IED एक आतंकी समूह ने सुरक्षित रखने और संभावित हमले में इस्तेमाल के लिए आरोपियों को दिया था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
तीन दिन पहले डोडा में आतंकी का सड़ा शव मिला था
डोडा में 9 सितंबर को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकी का सड़ा हुआ शव मिला था। SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान शव बरामद किया। उसके पास से नाइट विजन क्षमता वाली M4 राइफल भी मिली है। पुलिस के मुताबिक, आतंकी को 6 सितंबर को सेओजधार के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारा गया था, लेकिन दुर्गम इलाके के कारण उसका शव बाद में बरामद हुआ। बरामद हथियार और अन्य सामान की जांच की जा रही है।

झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क (SBN) को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। हथियारों की तस्करी और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के आरोप में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने झीरम घाटी हत्याकांड के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। जानिए 2013 के इस बड़े नक्सली हमले और अदालत के फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी।
केंद्र सरकार ने ईपीएफओ (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दे दी है। जानिए इससे आपकी इन-हैंड सैलरी, पीएफ कंट्रीब्यूशन और पेंशन पर क्या असर पड़ेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए बनी हाई पावर कमेटी (HPEC) के पुनर्गठन से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोप महज अटकलों पर आधारित हैं।
विश्व जनसंख्या समीक्षा 2026 के अनुसार वैश्विक स्तर पर शतायु व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जानिए भारत में 29,000 शतायु लोगों की स्थिति, जापान के शीर्ष स्थान और अन्य देशों के आंकड़े।
उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तानी जहाज के बीच हुई टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर 1991 के समझौते के उल्लंघन पर आपत्ति दर्ज की।
देश के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बड़ी आबादी संकट में है। बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह