×

जेलेंस्की के साथ यूरोपीय नेता भी अमेरिका पहुंचेंगे

व्हाइट हाउस में सोमवार को होने वाली अहम बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ यूरोपीय संघ और नाटो के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। यूरोप यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अमेरिका और रूस के बीच किसी भी शांति समझौते में यूक्रेन के हितों की अनदेखी न हो।

By: Sandeep malviya

Aug 17, 20256:05 PM

view8

view0

जेलेंस्की के साथ यूरोपीय नेता भी अमेरिका पहुंचेंगे

वाशिंगटन।  रूस और यूक्रेन का युद्ध रोकने के लिए अमेरिका समेत कई देश प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों अलास्का में रूसी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन और ट्रंप की बैठक हुई। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में यूरोपीय नेता भी शामिल होंगे। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में प्रस्तावित इस बैठक के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ कई यूरोपीय नेता शामिल होंगे।

इस बैठक को लेकर यूरोपीय नेताओं की सक्रियता का एक कारण फरवरी में व्हाइट हाउस में हुई जेलेंस्की और ट्रंप की विवादास्पद मुलाकात भी है। उस समय हुई बातचीत ने तनावपूर्ण माहौल पैदा किया था। अब यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी से उम्मीद है कि यूक्रेन पर किसी तरह का दबाव न बने और शांति समझौते की दिशा में पारदर्शिता बनी रहे।

शांति समझौते की चिंता और यूरोप की भूमिका

ट्रंप पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि वे रूस के साथ शांति समझौते की मध्यस्थता करना चाहते हैं। लेकिन यूरोपीय देशों को आशंका है कि कहीं इस प्रक्रिया में यूक्रेन के हितों को नजरअंदाज न किया जाए। यही कारण है कि यूरोप के बड़े नेता खुद इस बातचीत में हिस्सा ले रहे हैं ताकि यूरोपीय आवाज भी स्पष्ट रूप से सुनी जा सके।

यूरोपीय नेताओं का बड़ा दल व्हाइट हाउस पहुंचेगा

यूरोपीय आयोग की प्रमुख वॉन डेर लेयेन के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और नाटो के महासचिव मार्क रुटे भी इस बैठक में शामिल होंगे। इतनी बड़ी संख्या में यूरोपीय नेताओं का व्हाइट हाउस जाना इस बात को दशार्ता है कि यूरोप यूक्रेन मुद्दे पर किसी भी समझौते में अपनी अहम भूमिका बनाए रखना चाहता है।

रूस से ट्रंप की मुलाकात के बाद बढ़ी संवेदनशीलता

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता की थी, जिसमें जेलेंस्की को आमंत्रित नहीं किया गया था। इस वजह से यूरोप और यूक्रेन दोनों में चिंता बढ़ गई है कि कहीं अमेरिका एकतरफा शांति सौदा करने की कोशिश न करे। अब यूरोपीय नेताओं की संयुक्त मौजूदगी इस रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है कि यूक्रेन को किसी भी तरह से कमजोर स्थिति में न डाला जाए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा; 'भगवा' कनेक्शन पर सारा नेतन्याहू संग ठहाके

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा; 'भगवा' कनेक्शन पर सारा नेतन्याहू संग ठहाके

प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल यात्रा में 'भगवा' रंग ने सुर्खियां बटोरीं। जानें नेतन्याहू के साथ हुई इस मुलाकात के मायने और रक्षा सौदों से लेकर हेक्सागॉन अलायंस तक का पूरा ब्योरा।

Loading...

Feb 25, 20267:19 PM

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आज यानी बुधवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का श्रेय लेते हुए सांसदों को अपने स्टेट आफ द यूनियन संबोधन में बताया कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया है।

Loading...

Feb 25, 202610:27 AM

अमेरिका: इमरजेंसी टैरिफ अवैध, 175 अरब डॉलर लौटाने की नौबत

अमेरिका: इमरजेंसी टैरिफ अवैध, 175 अरब डॉलर लौटाने की नौबत

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रम्प के इमरजेंसी टैरिफ (IEEPA) को गैरकानूनी घोषित किया। सरकार को लौटाने पड़ सकते हैं 175 अरब डॉलर। ट्रम्प ने देशों को दी चेतावनी।

Loading...

Feb 24, 20264:37 PM

इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस: आधी रात को ले जाया गया अस्पताल, परिवार ने जताया जान का खतरा

इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस: आधी रात को ले जाया गया अस्पताल, परिवार ने जताया जान का खतरा

इमरान खान को सोमवार देर रात गुप्त रूप से PIMS अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने निजी डॉक्टरों से जांच की मांग करते हुए सरकार पर जानकारी छिपाने और कानून तोड़ने का आरोप लगाया है।

Loading...

Feb 24, 20264:25 PM

बांग्लादेश: पीएम बनते ही तारिक रहमान ने सेना में किया 'बड़ा क्लीनअप', , बदले गए इंटेलिजेंस और ऑपरेशनल चीफ

बांग्लादेश: पीएम बनते ही तारिक रहमान ने सेना में किया 'बड़ा क्लीनअप', , बदले गए इंटेलिजेंस और ऑपरेशनल चीफ

बांग्लादेश के नवनियुक्त पीएम तारिक रहमान ने सेना में बड़ा फेरबदल किया है। इंटेलिजेंस और CGS समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां कर अपनी सत्ता को सुरक्षित करने की कोशिश की है।

Loading...

Feb 23, 20267:32 PM