पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में फिसल गए। इसके अलावा, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.4% टूट गया और यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में भी 0.4% की गिरावट दर्ज की गई।

भू-राजनीतिक तनाव- मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच
बढ़ते तनाव ने वैश्विक निवेशकों के सेंटिमेंट्स को कमजोर किया
घरेलू स्तर पर महंगाई बढ़ने की चिंताएं अब लोगों को सता रहीं
डॉलर के मुकाबले रुपया 95.33 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर
मुंबई। स्टार समाचार वेब
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में फिसल गए। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोरी का रुख देखने को मिला है, जहां शुरुआती कारोबार में ही भारी मुनाफावसूली हावी रही और बाजार सतर्कतापूर्ण रुख का संकेत दे रहा है। इक्विटी बाजार में इस भारी गिरावट के साथ-साथ मुद्रा बाजार में भी निराशाजनक स्थिति बनी हुई है, जहां भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गया है।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6,937 | +338 | 5.12% |
| निक्केई (जापान) | 59,513 | +228 | 0.38% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25,822 | -274 | -1.01% |
बाजार और सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 361.62 अंक गिरकर 76,907.78 के स्तर पर आ गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 134.90 अंकों की गिरावट के साथ 23,980.60 पर पहुंच गया। सेक्टोरल स्तर पर बाजार की स्थिति कमजोर दिखी, जिसमें बैंकिंग, वित्तीय, रियल एस्टेट और धातु (मेटल) क्षेत्रों में भारी गिरावट दर्ज की गई तथा अधिकांश क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके विपरीत, आईटी और मीडिया जैसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्रों में अपेक्षाकृत मजबूती देखी गई, जबकि एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर सुस्त रहे। कुल मिलाकर बाजार में खरीदारी की इच्छा सीमित थी और केवल कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही मजबूती नजर आई।
अमेरिकी बाजार में गिरावट रही थी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 48,942 | -557 | -1.13% |
| नैस्डैक | 25,068 | -47 | -0.19% |
| S&P 500 | 7,201 | -29 | -0.41% |
मुद्रा बाजार-वैश्विक बाजारों पर दबाव
शेयर बाजार की गिरावट के बीच भारतीय रुपए ने भी चिंता बढ़ाई है। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 95.40 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक और एशियाई बाजारों की स्थिति भी कमजोर बनी हुई है। टोक्यो के समयानुसार सुबह 10:45 बजे तक एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में मामूली बदलाव हुआ था, लेकिन आॅस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 0.8% गिर गया। इसके अलावा, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.4% टूट गया और यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में भी 0.4% की गिरावट दर्ज की गई।
7 दिन में FII ने 10,514 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 4,764 | 10,514 | 41,448 |
| FII/FPI | 2,836 | -7,681 | -49,038 |
प्रतिकूल संकेत और एक्सपर्ट एनालिसिस
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार का मानना है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी जीत से बाजार को मिला भावनात्मक उछाल ज्यादा देर तक नहीं टिकेगा। उन्होंने बाजार की इस गिरावट और भविष्य के दबाव के लिए निम्नलिखित मुख्य कारकों को जिम्मेदार ठहराया है।
कच्चे तेल में उबाल: होर्मुज क्षेत्र में फिर से शुरू हुई हिंसा के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर लगभग 113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, जो बाजार के लिए एक बड़ा प्रतिकूल संकेत है।
नकारात्मक माहौल: अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड का बढ़कर 4.44 प्रतिशत पर पहुंचना और रुपए का टूटकर नीचे आना विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईपी) के नजरिए से बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
एफआईआई की भूमिका: हालांकि कल एफआईआई द्वारा कैश मार्केट में खरीदारी की गई थी, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे किसी नए सकारात्मक रुझान की शुरुआत होने की संभावना नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टॉप-10 में से 4 कंपनियों के बाजार मूल्य में 1.43 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसमें एसबीआई सबसे आगे रहा।
8 अगस्त 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य महानगरों में सोने-चांदी के ताजा रेट की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
आगामी हफ्ते में 90 कंपनियाँ एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। जानिए HAL, HPCL और अन्य प्रमुख कंपनियों के डिविडेंड शेड्यूल और रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी।
वैश्विक बाजार में तांबा, एल्युमीनियम जैसी औद्योगिक धातुओं की कीमतें बढ़ने से आगामी त्योहारी सीजन में घरेलू उपकरण और गाड़ियां 8% तक महंगी हो सकती हैं।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में रहे। निवेशकों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, कमजोर वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच सतर्क रुख अपनाया है। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 95.28 पर आ गया।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का ऑफर फॉर सेल शानदार प्रतिक्रिया के साथ बंद हुआ। सरकार ने 31,552 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे सार्वजनिक शेयरधारिता 10% पहुंच गई।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया।
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा है। वैश्विक महंगाई और अनिश्चितताओं के चलते लोन और ईएमआई में फिलहाल कोई कटौती नहीं होगी।