दीवाली के त्योहारी सीजन से पहले सर्राफा बाजार से आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

चांदी एक महीने में 40 हजार रुपए हुएई सस्ती
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दीवाली के त्योहारी सीजन से पहले सर्राफा बाजार से आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। अंतरराष्ट्रीय कारणों और घरेलू बाजार में सुस्त मांग के चलते कीमती धातुओं के दाम काफी नीचे आ गए हैं। मंगलवार को बाजार खुलने पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,530 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह लुढ़ककर 1.38 लाख रुपए पर आ गया। वहीं, एक किलो चांदी 1,372 रुपए सस्ती होकर 1.80 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है। इससे पहले शुक्रवार को सोना 1.40 लाख रुपए और चांदी 1.81 लाख रुपए प्रति किलो थी। पिछले पूरे अक्टूबर महीने की बात करें तो सोना कुल 8,084 रुपए और चांदी रिकॉर्ड 39,485 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।
आल-टाइम हाई से भारी गिरावट
इस साल की शुरुआत में कीमती धातुओं ने आसमान छूते हुए रिकॉर्ड बनाए थे। 29 जनवरी को चांदी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 3.86 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो अब गिरकर 1.80 लाख पर आ गई है-यानी अपने उच्चतम स्तर से चांदी करीब 2.06 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है। इसी प्रकार, 29 जनवरी को सोना भी 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर तक गया था, जो अब तक लगभग 38 हजार सस्ता हो चुका है।
सोने में गिरावट के कारण
योहारी सीजन से पहले कीमतें अत्यधिक बढ़ने के कारण बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली के लिए बिकवाली शुरू कर दी। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत होने से ग्लोबल मार्केट में सोने पर दबाव बढ़ा है। साथ ही, ऊंचे दामों के कारण आम खरीदारों ने भी फिलहाल खरीदारी से दूरी बना रखी है।
चांदी में गिरावट के कारण
सोलर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में चांदी की मांग में हाल ही में कमी आई है। शेयर और वायदा बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच बड़े ट्रेडर्स द्वारा अचानक बिकवाली किए जाने से भी भाव तेजी से गिरे हैं।
कैरेट में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)
भोपाल में 1.39 रुपए तोला
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली और जयपुर में प्रति 10 ग्राम सोना 1,39,520 रुपए, रायपुर में भी 1,39,520 रुपए, भोपाल, पटना और लखनऊ में 1,39,420 रुपए तथा मुंबई, कोलकाता और अहमदाबाद में 1,39,370 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दीवाली के त्योहारी सीजन से पहले सर्राफा बाजार से आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
घरेलू शेयर बाजार में आज हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक बढ़त हासिल करते नजर आए। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सुबह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल दर्ज किया गया।
सोने और चांदी के दामों में कई दिनों की गिरावट के बाद आखिरकार तेजी लौट आई है। कॉमैक्स और एमसीएक्स (MCX) पर सोने-चांदी के आज के ताजा भाव, अमेरिकी मिड-टर्म इलेक्शन्स और बाजार के रुझान की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
अक्टूबर में UPI ट्रांजैक्शन ने तोड़े सभी रिकॉर्ड! कुल ₹31.53 लाख करोड़ का लेन-देन हुआ। जानिए त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट की रफ्तार और NPCI के ताजा आंकड़े।
शेयर बाजार ने 2 नवंबर 2026 को शानदार शुरुआत की। सेंसेक्स 718 अंकों की बढ़त के साथ 75,178 पर और निफ्टी 23,222 पर खुला। रिलायंस और टाटा स्टील में जबरदस्त तेजी, जानें बाजार का पूरा हाल।
अक्टूबर में भारत सरकार का जीएसटी संग्रह 2.31 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 22.9% अधिक है। चालू वित्तीय वर्ष यानी 2026-27 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) के लिए कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 14.78 लाख करोड़ हो गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 13.2% की बढ़ोतरी है।
कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 17 रुपए तक महंगा हो गया है। रविवार से मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर नंबर के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखेगा। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को 1 साल का लोकल फास्टैग पास मिलेगा।
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सुबह सेंसेक्स 168.03 अंक बढ़कर 74,319.07 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.55 अंकों की बढ़त के साथ 22,981.30 पर कारोबार कर रहा था।
सोने और चांदी के बाजार में इस समय जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के बीच वैश्विक और घरेलू बाजारों में कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खरीदारों के लिए यह एक बड़ा मौका बनता जा रहा है।
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। कंपनी ने डिपॉजिट और विड्रॉल पर अस्थायी रोक लगा दी है। क्रिप्टो एक्सपर्ट्स और एनालिटिक्स फर्म्स का अनुमान है कि इस हैकिंग में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए की क्रिप्टो चोरी हुई है।