कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 17 रुपए तक महंगा हो गया है। रविवार से मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर नंबर के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखेगा। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को 1 साल का लोकल फास्टैग पास मिलेगा।

आज से देश में ये बड़े बदलाव, रेलवे, पेंशन : डिजिटल प्रमाणपत्र अभियान
म्यूचुअल फंड : डायरेक्ट प्लान डिफॉल्ट, जीएसटी : व्यापारियों के लिए राहत
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 17 रुपए तक महंगा हो गया है। रविवार से मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर नंबर के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखेगा। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को 1 साल का लोकल फास्टैग पास मिलेगा। नवंबर 2026 में सिलेंडर, टेलिकॉम, ट्रांसपोर्ट और इन्वेस्टमेंट से जुड़े कई ऐसे ही बदलाव हो रहे हैं।1 नवंबर से लागू हो रहे पहले बदलाव की बात करें, तो केंद्र सरकार ने टोल टैक्स पास को लेकर नियम बदलने का ऐलान किया है. इसके तहत पहली तारीख से टोल प्लाजा के नजदीक रहने वाले लोगों के लिए एक नए टोल पास लाया जा रहा है और ये सालाना पास 1500 रुपये का होगा. दरअसल, टोल प्लाजा के 20KM की रेंज में रहने वाले प्राइवेट व्हीकल ओनर इस पास का फायदा उठा सकते हैं।
दिल्ली में इन वाहनों की एंट्री बैन
दूसरा बदलाव भी वाहन चालकों से जुड़ा हुआ है, क्योंकि राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर से दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड पुराने नॉन-BS6 व्हीकल्स की एंट्री रोक लगाई जा रही है। ये विंटर एक्शन प्लान के तहत 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी। इसके अलावा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के नए कनेक्टिंग लिंक पर अब सभी वाहन नहीं चलेंगे, यहां महाराष्ट्र हाईवे पुलिस ने मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर स्थायी रोक का फैसला किया है और ये New Highway Rule 1 नवंबर 2026 से लागू हो रहा है।
GST से जुड़ा नियम
तीसरा बदलाव GST से जुड़ा हुआ है। GST Rule Change से कारोबारियों और छोटे व्यापारियों को राहत मिल सकती है। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैक्स रिफंड में देरी कम करने और कारोबारियों पर डॉक्युमेंटेशन का बोझ कम करने की तैयारी में कुछ मामलों में रिफंड ऑटोमैटिक अप्रूवल की व्यवस्था की जा सकती है। इसके अलावा सालाना 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए नई रिटर्न व्यवस्था की जाएगी, जो ग्राहकों को सीधे सामान या सर्विसेस देते हैं।
शराब खरीदारी पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य
अगर आप तमिलनाडु में रहते हैं और शराब पीने के शौकीन हैं, तो आज 1 नवंबर से आपके लिए लिए बड़ा बदलाव लागू हो रहा है। तमिलनाडु में अब शराब पेमेंट का नियम बदल रहा है। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम ने बीते दिनों ऐलान किया था कि नवंबर की पहली तारीख से 1000 रुपये से महंगी शराब की बोतल की रिटेल बिक्री के लिए डिजिटल पेमेंट को अनिवार्य कर दिया है। यानी आप शराब खरीदने दुकान पर जाते हैं और एक हजार रुपये से ज्यादा की शराब लेते हैं, तो फिर कैश नहीं लिया जाएगा।
मोबाइल यूजर्स के लिए CNAP Rule
भारत में 1 नवंबर से एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसका नाम कॉलर नेम प्रजेंटेशन (CNAP) है और ये मोबाइल यूजर्स से जुड़ा हुआ है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के हालिया दिशा-निर्देशों के तहत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स सभी स्मार्टफोन यूजर्स को अनजान कॉलर का नाम दिखाएंगे। CNAP सर्विस के तहत 4G और 5G सर्विस पर काम करने वाले यूजर्स के मोबाइल पर अनजान नंबर का भी नाम दिखाई देगा। यह सर्विस काफी कुछ ट्रूकॉलर ऐप की याद दिलाती है। CNAP सर्विस के जरिए अब अगर कोई इंटरनेशनल कॉल होगी, तो उसपर इंटरनेशनल कॉल लिखा नजर आएगा। ऐसे में भारतीय यूजर्स आसानी से पता कर सकेंगे कि उनका कॉलर भारतीय या फिर किसी बाहर देश से कॉल आया है। DoT असल में CNAP की मदद से साइबर ठगी के केस पर लगाम लगाना चाहती है।
नवंबर में बंपर बैंक हॉलिडे
अगर आपको नवंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो फिर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI की Bank Holiday List देखकर ही घर से निकलें। दरअसल, दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती समेत कई पर्वों के चलते अलग-अलग राज्यों में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के अवकाश के अलावा करीब 10 दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा 2, 9, 10, 11, 13, 16, 20, 23, 24 और 27 नवंबर को आरबीआई ने बैंक हॉलिडे घोषित किए हैं।
पेंशनर्स लाइफ सर्टिफिकेट
अगले बदलाव की बात करें, तो पेंशन पाने के लिए जरूरी जीवन प्रमाण पत्र से जुड़ा चेंज है। दरअसल, पेंशनर्स 1 नवंबर से अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसे जमा करने की लास्ट डेट 30 नवंबर तय की गई है। यहां बता दें कि अति बुजुर्ग यानी 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के पेंशनभोगियों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया एक महीने पहले ही यानी 1 अक्टूबर से जारी है। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर तक देशभर के 2000 शहरों/जिलों में 5वां राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चला रही है।
बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर
रेलवे बोर्ड ने बीते 29 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को मंजूरी दी थी। इस संबंध में रेलवे सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ये Vande Bharat Sleeper ट्रेन 1 नवंबर से शुरू होगी। यह पिछले सात दिनों में मंजूरी पाने वाली दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है। इससे पहले वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर को मंजूरी दी गई थी, जिसका उद्घाटन 31 अक्टूबर 2026 को हो गया। बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन और रखरखाव दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) करेगा।

कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 17 रुपए तक महंगा हो गया है। रविवार से मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर नंबर के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखेगा। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को 1 साल का लोकल फास्टैग पास मिलेगा।
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सुबह सेंसेक्स 168.03 अंक बढ़कर 74,319.07 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.55 अंकों की बढ़त के साथ 22,981.30 पर कारोबार कर रहा था।
सोने और चांदी के बाजार में इस समय जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के बीच वैश्विक और घरेलू बाजारों में कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खरीदारों के लिए यह एक बड़ा मौका बनता जा रहा है।
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। कंपनी ने डिपॉजिट और विड्रॉल पर अस्थायी रोक लगा दी है। क्रिप्टो एक्सपर्ट्स और एनालिटिक्स फर्म्स का अनुमान है कि इस हैकिंग में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए की क्रिप्टो चोरी हुई है।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की स्पेलिंग को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर छिड़े विवाद के बाद कांग्रेस ने इसे 'टाइपो मार्केटिंग' बताया है। जानिए क्या है पूरा मामला और टाटा समूह के विवाद पर राहुल-सीतारमण के बीच हुई तीखी बहस की पूरी जानकारी।
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज भी यानी करवा चौथ के दिन सोना-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 563 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,945 रुपए कम होकर 1.90 लाख रुपए पर आ गई है।
आज लंबे समय के बाद भारतीय शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, जिससे बाजार को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों को सतर्क रखा।
त्योहारी सीजन और धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Comex से लेकर MCX तक, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड के साथ चांदी के आज के ताजा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों टूटकर पहुंच गए। वहीं एशियाई शेयर बाजार में वृद्धि दर्ज की गई। वॉल स्ट्रीट पर लाभ के कारण यह तेजी आई। एआई को लेकर नए सिरे से आशावाद ने निवेशकों की भावना को बढ़ावा दिया।
भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश का अब तक का सबसे बड़ा और 10.3 लाख करोड़ के वैल्यूएशन वाला प्राथमिक निर्गम (आईपीओ) पूरा करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) के शेयर आज यानी बुधवार को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह