भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

कारोबार में बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
एशियन पेंट्स के शेयरों ने बाजार को सहारा दिया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा। बजाज समूह की दोनों कंपनियों और एशियन पेंट्स के शेयरों में करीब 2 फीसदी तक की तेजी ने बाजार को सहारा दिया। हालांकि, इससे पहले मंगलवार को बाजार दिन के निचले स्तर से रिकवरी बनाए रखने में विफल रहा था और कमजोर होकर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 74,640.85 पर रहा, जो पिछले स्तर से 111.77 अंक या 0.14 फीसदी ऊपर है। निफ्टी 23,367 पर था, जिसमें 38 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। कच्चे तेल की गिरती कीमतों और एशियाई मुद्राओं में व्यापक सुधार के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे बढ़कर 95.57 पर पहुंच गया। बाजार में कुछ प्रमुख शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बजाज ट्विन्स और एशियन पेंट्स करीब 2 फीसदी तक चढ़े, जिससे शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों को मजबूती मिली।
एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7037 | +6 | +0.20% |
| निक्केई (जापान) | 65019 | +883 | +1.38% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 24889 | -199 | -0.81% |
कमजोरी के बाद बाजार के संभलने पर नजर
बाजार की निकट अवधि की दिशा को लेकर सावधानी बनी हुई है। विश्लेषकों के मुताबिक, निफ्टी निकट अवधि में कंसोलिडेशन यानी सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव कर सकता है। आने वाले कारोबारी सत्रों में इसके 23,115 से 23,650 के व्यापक दायरे में रहने की संभावना बताई गई है।
निफ्टी के लिए 23,300 का स्तर अहम
तकनीकी चार्ट पर निफ्टी ने दैनिक आधार पर बियरिश इनगल्फिंग पैटर्न बनाया है। यह बाजार में पहले बनी तेजी की गति कमजोर पड़ने का संकेत माना जाता है। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे के मुताबिक, बाजार का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है और निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,300 पर है। यदि यह स्तर टूटता है तो इंडेक्स के 23,000 तक खिसकने का दबाव बन सकता है।
अमेरिकी बाजार नैस्डैक ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा
नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज ने ऑल-टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। निवेशकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं, टेक कंपनियों के ऊंचे वैल्युएशन और अमेरिका-ईरान युद्ध को नजरअंदाज करते हुए बाजार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा दिया। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में मंगलवार को 0.45% की तेजी दर्ज की गई। इस साल यह अब तक 17% चढ़ चुका है। इस इंडेक्स में एनवीडिया, एपल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी अमेरिकी टेक कंपनियां शामिल हैं।
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51864 | -185 | -0.36% |
| नैस्डैक | 27244 | +122 | 0.45% |
| S&P 500 | 7765 | 0 | 0.00% |
23,400 के ऊपर जाने का मतलब
तकनीकी नजरिए से 23,400 निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस है। यदि इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिकाऊ बढ़त बनाने में सफल रहता है तो अगला लक्ष्य 23,600 और उससे ऊपर के स्तर हो सकते हैं। इसलिए आने वाले सत्रों में 23,300 और 23,400 के स्तर बाजार की दिशा समझने के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 6,996 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +4,120 | +11,555 | +64,541 |
| FII/FPI | -3,810 | -6,996 | -22,655 |
ग्लोबल मार्केट से यह मिल रहे संकेत
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। उपलब्ध अपडेट के अनुसार, एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में खास बदलाव नहीं था। अस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी लगभग स्थिर रहा। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग 0.8 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.4 प्रतिशत नीचे रहा। दूसरी ओर, यूरो स्टॉक्स फ्यूचर्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
आज से 4 IPO ओपन हुए
स्वास्तिका इन्फ्रा, एलिवेट कैम्पस, एड्रोइट इंडस्ट्रीज और आर्मी इंफोटेक के IPO आज से ओपन हो गए है। निवेशक इनमें 25 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। स्वास्तिका इन्फ्रा इस IPO के जरिए 160.88 करोड़ रुपए, एलिवेट कैम्पस 2,100 करोड़ रुपए, एड्रोइट इंडस्ट्रीज 150.71 करोड़ रुपए और आर्मी इंफोटेक 300 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।
19 सितंबर 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताजा भाव तथा चांदी की कीमतें।
मूडीज रेटिंग एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। जानिए भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती, निजी खपत, जी-20 में स्थिति और संभावित जोखिमों से जुड़ी पूरी रिपोर्ट विस्तार से।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। सुबह 9:23 बजे तक निफ्टी 50 में 0.20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो 23,315.80 पर पहुंच गया। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 0.22 फीसदी बढ़कर 74,474.19 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में यह बढ़त कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण देखी गई।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ाने को बोर्ड ने दी मंजूरी। टाटा समूह को शेयर बाजार में उतारने का भी फैसला। जानिए नोएल टाटा के साथ मतभेद और इस्तीफे के पूरे घटनाक्रम की अंदरूनी कहानी।
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,129 घटकर 1.51 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत में 2,862 रुपए की कमी आई है, जिससे इसका नया भाव 2.28 लाख रुपए प्रति किलो हो गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह