हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर-116 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 2001 बैच के आईपीएस अफसर थे। यह प्रदेश का पहला ऐसा मामला है जब किसी सीनियर आईपीएस रैंक के अधिकारी ने सुसाइड किया है।

आईपीएस वाई पूरन कुमार ने 2001 बैच के आईपीएस अफसर थे।
चंडीगढ़। स्टार समाचार वेब
वरिष्ठ आईपीएस एडीजीपी वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस ने हरियाणा पुलिस और प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी। यह प्रदेश का पहला ऐसा मामला है जब किसी सीनियर आईपीएस रैंक के अधिकारी ने सुसाइड किया है। 2001 बैच के आईपीएस के पास से 8 पेज का सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति आईएएस पत्नी के नाम कर दी। साथ ही, उन्होंने अपने करियर में झेले गए उत्पीड़न और भेदभाव के अनुभव साझा किए। यह भी लिखा कि उनके 8 आईपीएस और 2 आईएएस सहकर्मियों ने उन्हें लगातार मानसिक और प्रशासनिक दबाव में रखा। सुसाइड नोट में कुमार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। सबसे ज्यादा निशाना उन्होंने पूर्व डीजीपी हरियाणा को बनाया। उन्होंने जातिवाद, पोस्टिंग में भेदभाव, एसीआर में गड़बड़ी, सरकारी आवास न मिलने और प्रशासनिक शिकायतों में अनदेखी का जिक्र किया है।
जब पूरन कुमार ने सुसाइड किया उस वक्त वह लोअर ड्रेस और टी-शर्ट में थे। उनकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की और फॉरेंसिक टीम ने कई अहम सबूत जुटाए। परिवार के सदस्यों और घर में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
वाई पूरन कुमार हरियाणा में अपने सख्त और निर्भीक स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। सरकार ने 2025 के मध्य में एक ट्रांसफर आदेश के तहत उन्हें रोहतक रेंज से हटाकर पीटीसी सुनारिया भेजा था। यही उनकी अंतिम तैनाती रही। मंगलवार को सुबह, चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित सरकारी आवास से गोली चलने की आवाज आई। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो कुमार खून से लथपथ हालत में पाए गए। उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। उस समय पत्नी विदेश दौरे पर थीं।
बताया जाता है कि 29 सितंबर को उन्हें रोहतक रेंज के आईजी पद से हटाकर पीटीसी सुनारिया में आईजी के तौर पर भेजा गया। तब से वे छुट्टी पर थे। कई वरिष्ठ अधिकारी इस तबादले को सजा देने वाली पोस्टिंग मान रहे थे।
सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर 116 से दोपहर लगभग 1:30 बजे पुलिस को आत्महत्या को सूचना मिली थी। घटनास्थल से एक वसीयत और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वाई पूरण कुमार की पत्नी के लौटने के बाद डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-कंवरदीप कौर, एसएसपी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।