हरियाणा के रोहतक और बहादुरगढ़ में 48 घंटे के भीतर दो किशोर बास्केटबॉल खिलाड़ियों की बास्केटबॉल पोल गिरने से हुई मौत ने राज्य के खेल ढांचे और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर, दो खिलाड़ियों की मौत के बाद हरियाणा सरकार अब पूरी तरह जाग चुकी है।

कंडम पाई गई तो वहां किसी भी प्रकार की खेल गतिविधि या अभ्यास की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी।
पंचकूला। स्टार समाचार वेब
हरियाणा के रोहतक और बहादुरगढ़ में 48 घंटे के भीतर दो किशोर बास्केटबॉल खिलाड़ियों की बास्केटबॉल पोल गिरने से हुई मौत ने राज्य के खेल ढांचे और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर, दो खिलाड़ियों की मौत के बाद हरियाणा सरकार अब पूरी तरह जाग चुकी है। प्रदेश में किसी भी स्टेडियम या खेल मैदान की दशा कंडम पाई गई तो वहां किसी भी प्रकार की खेल गतिविधि या अभ्यास की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी। सरकार ने इसे निर्णायक मोड़ मानते हुए अब प्रदेशव्यापी खेल पुनर्जागरण की घोषणा कर दी है। पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बताया कि प्रदेशभर में स्टेडियमों और खेल परिसरों के उन्नयन, मरम्मत और पुनर्विकास के लिए 114 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। जिला खेल परिषदों को भी निर्देश दिया गया है कि उनके पास उपलब्ध राशि का बड़ा हिस्सा जिला स्तरीय मैदानों के कायाकल्प में लगाया जाए। तीन महीनों में मैदानों की तस्वीर बदलती दिखेगी।
चार श्रेणियों में होगा वैज्ञानिक मूल्यांकन
खेल विभाग सभी स्टेडियमों का वैज्ञानिक सर्वे कर उन्हें चार कैटेगरी में इस प्रकार करेगा वगीर्कृत ए ग्रेड: उत्कृष्ट एवं अभ्यास योग्य बी ग्रेड: सामान्य, खेलने योग्य सी ग्रेड: मरम्मत के बाद उपयोग योग्य डी ग्रेड: पूरी तरह बंद, खिलाड़ियों के लिए प्रतिबंधित।
मैदानों की संयुक्त जांच अनिवार्य
गौतम ने अधिकारियों को आदेश दिए कि पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद और हुडा के अंतर्गत आने वाले सभी खेल मैदानों और स्टेडियमों की तत्काल संयुक्त जांच की जाए और विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए। लापरवाही पर संबंधित जिला खेल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय होगी।
फर्जी नर्सरियों पर लगेगी रोक
राज्यमंत्री राज्यमंत्री ने कहा कि खेल सुविधाओं के सुधार के साथ ही फर्जी खेल नर्सरियों पर अब पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं प्रगति रिपोर्ट की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे ताकि ढिलाई की कोई गुंजाइश न रहे।

भारत को दहलाने की साजिश रची जा रही है। इस बात की भनक लगते ही देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देश के प्रमुख देव स्थान, कार्यालय और रेलवे स्टेशनों की चौकसी और बढ़ा दी गई है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली और देव भूमि उत्तराखंड में आतंकी हमले की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
देशभर में नीट-यूजी पेपर लीक कांड का बवाल अभी थमा भी नहीं था और महाराष्ट्र में एक और खेला हो गया। इससे एक बार फिर देशभर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, महाराष्ट्र में 28 जून को विभिन्न केंद्रों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित कराई जानी थी।
दिल्ली की रेखा सरकार महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सेफ दिल्ली ऐप लॉन्च करने जा रही है। यह आधुनिक तकनीक पर आधारित है। आपात स्थिति में बोलकर या वॉयस कमांड के जरिए ऐप को एक्टिवेट किया जा सकेगा।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस ने अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। संजीव पर 1 लाख का इनाम घोषित था और वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। याही नहीं संजय बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था।
बहराइच के कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली के पोल में उतरे करंट से 17 वर्षीय किशोर मोहम्मद हमजा की मौत। घटना के बाद परिवार में मातम। पुलिस जांच में जुटी।
भारत सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना के उन छह सैनिकों के नामों का खुलासा किया है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए शहीद हो गए थे। छह शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट पर रोल आफ आनर खंड में प्रकाशित किए गए हैं।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा भेजा। ट्रस्टी नृपेंद्र मिश्रा ने एक चर्चा के दोरान बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की सूचना मुझे मिली है।
तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के केस में अक्सर पुरुष अधिकारियों की संलिप्तता अधिक देखी गई है। हालांकि, इस बार एक महिला अधिकारी के यहां मिले बेहिसाब धन ने सबको चौंका दिया है। एसीबी द्वारा की गई छापामारी के दौरान अचल संपत्तियों के साथ-साथ नकद, लग्जरी वाहनों और महंगे आभूषणों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के समीप बीती देर रात ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और जमीन घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट। ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, संजय सिंह ने SIT को सौंपे दस्तावेज।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह