आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई के बढ़ते तनाव और आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संस्थान प्रबंधन नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। इस सप्ताह होने वाली आपातकालीन सीनेट बैठक में इस ड्राफ्ट पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

साहिल वाकोडे आत्महत्या केस के बाद प्रबंधन का बड़ा फैसला
इमरजेंसी सीनेट बैठक में एसओपी के नए ड्राफ्ट पर लगेगी मुहर
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई के बढ़ते तनाव और आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संस्थान प्रबंधन नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की 18 सितंबर को हुई आत्महत्या के बाद आईआईटी बॉम्बे ने परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग और अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर एक नई स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का ड्राफ्ट तैयार किया है। इस नए मसौदे का मुख्य उद्देश्य किसी गलती के बाद छात्र को अपनी बात रखने, आपत्ति दर्ज कराने और सही मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर देना है। इस सप्ताह होने वाली आपातकालीन सीनेट बैठक में इस ड्राफ्ट पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। यदि कोई छात्र परीक्षा में चीटिंग या गड़बड़ी का संदिग्ध पाया जाता है, तो उस पर सीधे अनुशासनात्मक एक्शन लेने से पहले उसे विभागाध्यक्ष या किसी मेंटर से बात करने का मौका दिया जाएगा। इसका मकसद छात्र को यह समझाना है कि इस घटना से उनका करियर समाप्त नहीं हुआ है, ताकि वे घबराहट या तनाव में आकर कोई आत्मघाती कदम न उठाएं।
निरीक्षकों के लिए स्पष्ट नियम
परीक्षा हॉल में निरीक्षकों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के लिए अलग से स्पष्ट एसओपी जारी होगी। इसमें यह निर्धारित रहेगा कि घटना के वक्त क्या दर्ज करना अनिवार्य है, जिससे छात्रों पर बेवजह दबाव बनाने या अनधिकृत रूप से माफीनामा लिखवाने जैसी स्थितियों पर रोक लग सके।
उत्तर-पुस्तिका पर ही दर्ज होंगी सजाएं
परीक्षा में कदाचार के नियम और उनके परिणाम/सजा उत्तर-पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर ही सरल भाषा में छापे जाएंगे। इससे छात्रों को नियमों की पूरी स्पष्टता रहेगी और वे गलती के परिणाम को लेकर अत्यधिक डर या भ्रम का शिकार नहीं होंगे।
छात्रों के वेलनेस पर फोकस
अनुशासनात्मक मामलों और एसओपी बनाने वाली समितियों में छात्रों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए एसोसिएट डीन आफ स्टूडेंट वेलनेस जैसे नए पदों और कैंपस के मेंटल हेल्थ सपोर्ट सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है।
20 साल में 160 छात्रों ने गंवाई जान
संस्थान में इस वर्ष सुसाइड का यह तीसरा मामला है, जबकि देशभर के आईआईटी संस्थानों में यह इस साल की 9वीं घटना है। इससे पहले वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 16 आईआईटी छात्रों ने आत्महत्या की थी। ग्लोबल आईआईटी एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के आंकड़ों के अनुसार, बीते 20 वर्षों में देश के विभिन्न आईआईटी में कुल 160 छात्र अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए आईआईटी बॉम्बे कठोर दंडात्मक रवैये को बदलकर छात्र-केंद्रित और सुधारात्मक दृष्टिकोण अपना रहा है।
यह भी पढ़िए...
आईआईटी बॉम्बे का बड़ा फैसला: साहिल वकोडे सुसाइड केस के बीच मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टलीं
आईआईटी कानपुर के छात्र ने की आत्महत्या... तीन दिन कमरे में पड़ा रहा शव

आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई के बढ़ते तनाव और आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संस्थान प्रबंधन नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। इस सप्ताह होने वाली आपातकालीन सीनेट बैठक में इस ड्राफ्ट पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
कल तक जो दीवारें बेटियों की राह रोकती थीं, आज वहीं से उनके सफलता के नए रास्ते निकल रहे हैं। देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों यानी आईआईटी में बेटियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए नया इतिहास रच दिया है।
मध्य प्रदेश समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू! जल संसाधन और PHE विभाग में संविदाकर्मियों को मिला 50% आरक्षण। 13 से 27 अक्टूबर 2026 तक करें आवेदन। जानिए पूरी डिटेल।
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह