आईपीएल-2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली 5 विकेट से हार के बाद चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। हैदराबाद ने 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को 5 विकेट से मात दी ।

सीएसके की टीम ने मैच के बाद पूरे मैदान के चक्कर लगाए
मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम का नजारा देखने लायक था
जीत के साथ हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह की पक्की
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आईपीएल-2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली 5 विकेट से हार के बाद चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। हैदराबाद ने 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को 5 विकेट से मात दी और इस जीत के साथ हैदराबाद ने आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि सीएसके के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है, लेकिन मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम का नजारा देखने लायक था। दरअसल, एमएस धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम ने लैप ऑफ ऑनर लिया, जिसका वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस का अभिवादन स्वीकारा
दरअसल, चेपॉक स्टेडियम में मौजूद फैंस को पहले ही मैच के बाद रुकने की जानकारी दे दी गई थी। ये अटकलें लगाई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास का एलान करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं, लेकिन धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने चेपॉक में फैंस को भावुक कर दिया। सीएसके की टीम ने मैच के बाद पूरे मैदान के चक्कर लगाए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही खिलाड़ियों ने फैंस के बीच जर्सी और गेंदें फेंकी। पिछले कुछ सीजन से सीएसके घरेलू मैदान पर अपने आखिरी मैच के बाद ऐसा करती आ रही है।
धोनी के संन्यास पर कुछ साफ नहीं
लैप ऑफ ऑनर के दौरान सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। इस दौरान चेपॉक स्टेडियम का माहौल काफी भावुक था। धोनी इंजरी की वजह से इस सीजन कोई मैच नहीं खेल पाए। वह 7 जुलाई 2026 को 45 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनके आईपीएल करियर खत्म होने को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं आई है।
सुरेश रैना भी दिखे साथ
वहीं, धोनी ने टीम के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाई। इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ और कैमरामैन के साथ भी उन्होंने खाल पल शेयर किए। धोनी और रैना को एक साथ मैदान पर देखकर फैंस पुराने दिनों को याद करने लगे। चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट ऑनकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सम्मान दिया।
साक्षी का रिएक्शन आया सामने

जब सीएसके की पूरी टीम चेपॉक के मैदान पर लैप ऑफ ऑनर करते हुए मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का शुक्रिया अदा कर रही थी तो हर किसी के मन में एक डर था कि क्या ये थाला का चेपॉक पर आखिरी सलाम तो नहीं। धोनी मैदान पर हल्की-सी मुस्कान लिए टीम के आगे-आगे चल रहे थे। इस दौरान स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी को कैमरामैन ने कैप्चर किया, तो वो बेहद गर्व और प्यार से मुस्कुराते हुए धोनी की तरफ देखते हुए हाथ हिलाने लगी और अपनी खुशी जाहिर करने लगीं।
यह भी पढ़िए...
IPL 2026: एमएस धोनी की ट्रेनिंग में वापसी, क्या पंजाब के खिलाफ खेलेंगे 'थाला'? सीएसके लेटेस्ट अपडेट
आईपीएल: साथी अश्विन ने बढ़ाई हलचल... आज महेंद्र सिंह धोनी लेंगे रिटायरमेंट... फेयरवेल मैच खेलेंगे


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और खेल जगत में हुए बदलावों पर पीएम का आभार जताया।
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फुल मेंबर नेशन में टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है। सूर्या ने 2022 में यह रिकॉर्ड कायम किया था, जब उन्होंने एक ही साल में 68 छक्के जड़ दिए थे।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) में विवाद गहरा गया है। अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार पर वित्तीय अनियमितताओं और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 15 मैचों के बाद साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचीं। युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया चैंपियंस बाहर, जानिए समीकरण।
एशियन पैरा गेम्स 2026 से ठीक 5 दिन पहले मुख्य शूटिंग कोच जेपी नौटियाल को दल से हटाने पर मनीष नरवाल व मोना अग्रवाल समेत शीर्ष पैरा निशानेबाजों ने SAI मुख्यालय में विरोध दर्ज कराया।
कार्तिकेय सिंह चौहान को वर्ष 2026-2030 के लिए मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। जानें नई कार्यकारिणी और वॉलीबॉल खेल नीति 2026 की मुख्य बातें।
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में खेले गए 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का पूरा श्रेय अपने गेंदबाजों की स्पष्ट रणनीति और अनुशासन को दिया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, सीरीज का हाल और कोच गौतम गंभीर से जुड़ी खास जानकारी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को भारत के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। सेलेक्टर्स ने इस टीम में तीन खिलाड़ियों को वापस बुलाया है जो अपने तूफानी खेल के लिए जाने जाते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 में संजू सैमसन ने शानदार 82 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। जानिए साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाजों की पूरी सूची।