बारिश में अक्सर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बाल झड़ते हैं, जिससे लोगों को टेंशन होने लगती है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा टूट रहे हैं या फिर झड़ने लगे हैं, तो आपको अपने बालों की जड़ों को मजबूत बनाने की जरूरत है।

बारिश में अक्सर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बाल झड़ते हैं, जिससे लोगों को टेंशन होने लगती है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा टूट रहे हैं या फिर झड़ने लगे हैं, तो आपको अपने बालों की जड़ों को मजबूत बनाने की जरूरत है। अगर आप अपनी हेयर हेल्थ को सुधारना चाहते हैं तो आप घर पर ही हेयर पैक बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेचुरल हेयर पैक बनाने के लिए आपको 2 स्पून मेथी दाना, 4 स्पून नारियल का तेल और एक स्पून प्याज के रस की जरूरत पड़ेगी।
कैसे बनाएं हेयर पैक?
सबसे पहले आपको मेथी दाने को एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोकर छोड़ देना है। अब अगली सुबह भीगे हुए मेथी दाने को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। इसके बाद एक कटोरी में मेथी दाने के पेस्ट के साथ-साथ नारियल का तेल और प्याज का रस भी निकाल लीजिए। आपको इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है और आपका केमिकल फ्री हेयर पैक इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
इस्तेमाल कैसे करें?
आपको इस हेयर पैक को न केवल अपनी स्कैल्प पर बल्कि अपने बालों पर भी अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप हल्के हाथों से मालिश भी कर सकते हैं। आपको इस हेयर पैक को लगभग आधे घंटे तक अपने बालों पर लगाए रखना है। 30-45 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। बालों को धोने के लिए आप किसी भी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दूर हो जाएगी हेयर फॉल की समस्या
अगर आप हेयर फॉल की समस्या से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एक हफ्ते में एक से दो बार इस हेयर पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए। इस हेयर पैक में मौजूद तत्व आपके बालों में मौजूद पोषण की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर ये हेयर पैक आपके बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ सिल्की और शाइनी भी बना सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मटके का ठंडा पानी सेहत के लिए वरदान है, लेकिन इसकी गलत सफाई आपको बीमार कर सकती है। जानें मटके को साफ करने का सही तरीका और इसे बैक्टीरिया मुक्त रखने के आसान टिप्स।
गर्मियों में तेज धूप और पसीने से बेजान हुई त्वचा में जान फूंक देंगे ये खास फल। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें और तरबूज, पपीता जैसे फलों से पाएं नेचुरल ग्लो। जानें त्वचा के लिए बेस्ट समर फ्रूट्स।
भीगे काले चने के फायदे, वजन घटाने के उपाय, एनीमिया का उपचार, डायबिटीज डाइट टिप्स, काले चने खाने का सही तरीका, स्वास्थ्य समाचार, Health Benefits of Soaked Chana.
क्या आप भी मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं? जानें संतुलित आहार, योग, पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन के जरिए वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचने के असरदार उपाय।
चलिए आपको बताते हैं रसोई का वास्तु शास्त्र। क्या ख्याल रखना चाहिए रसोई तैयार करते समय। वास्तु का ध्यान रखने पर जानिए क्या-क्या दिक्कत हो सकती है।
क्या आप भी इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल सिर्फ पानी गर्म करने के लिए करते हैं? जानिए केतली के 7 ऐसे अनोखे इस्तेमाल जो बैचलर्स और हॉस्टल स्टूडेंट्स की लाइफ आसान बना देंगे।
क्या आपको भी आधी रात को स्नैकिंग की आदत है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानें कि देर रात भोजन करना आपकी सेहत, नींद और मेटाबॉलिज्म को कैसे प्रभावित करता है और वजन घटाने के लिए खाना खाने का सही समय क्या है।
फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना पाचन के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे बासी आटा गैस और एसिडिटी का कारण बनता है और इसे सुरक्षित रखने के बेस्ट कुकिंग टिप्स।
क्या सिर के पास मोबाइल रखकर सोने से कैंसर हो सकता है? जानें डॉ. मायरो फिगुरा की चेतावनी और भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट की राय। मोबाइल रेडिएशन के सच और नींद पर इसके प्रभाव की विस्तृत रिपोर्ट।
इस होली अपनी त्वचा और बालों को केमिकल रंगों से बचाएं। जानिए घर पर हर्बल रंग बनाने के तरीके और रंग खेलने से पहले और बाद के जरूरी स्किन केयर टिप्स।