भारत के पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति को लेकर एक बड़ा और दूरदर्शी बयान दिया है। सुरक्षा परिदृश्य पर बात करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान और चीन दोनों के साथ भारत के अनसुलझे सीमा विवाद हैं और दोनों से युद्ध का इतिहास रहा है, लेकिन दोनों देश पूरी तरह अलग श्रेणी में आते हैं।

अलर्ट- लंबी अवधि में चीन बनेगा भारत का मुख्य प्रतिद्वंद्वी
सैन्य ताकत के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखना जरूरी
पड़ोसियों में अस्थिरता का सीधा असर भारत की सुरक्षा पर
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारत के पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति को लेकर एक बड़ा और दूरदर्शी बयान दिया है। अपनी नई पुस्तक के विमोचन समारोह के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से मिलने वाली तात्कालिक चुनौतियों के कारण भले ही भारत का ध्यान उस पर केंद्रित रहता हो, लेकिन लंबी अवधि में चीन ही भारत का मुख्य प्रतिद्वंद्वी साबित होगा। नरवणे ने चीन के लिए दुश्मन शब्द का प्रयोग न करते हुए कूटनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि भारत को कूटनीतिक बातचीत के रास्ते खुले रखने के साथ-साथ अपनी सैन्य प्रतिरोध क्षमता को भी हर समय मजबूत रखना होगा।
पाकिस्तान-चीन में बुनियादी अंतर
सुरक्षा परिदृश्य पर बात करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान और चीन दोनों के साथ भारत के अनसुलझे सीमा विवाद हैं और दोनों से युद्ध का इतिहास रहा है, लेकिन दोनों देश पूरी तरह अलग श्रेणी में आते हैं। पाकिस्तान आतंकवाद के निरंतर समर्थन के कारण भारत का तात्कालिक ध्यान पश्चिमी सीमा पर केंद्रित रहता है। चीन राजनीति, अर्थशास्त्र, व्यापार और सैन्य क्षमता सहित सभी क्षेत्रों में चीन लंबे समय तक भारत का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बना रहेगा। जहां प्रतिस्पर्धा होती है, वहां संघर्ष की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है।
वार्ता के साथ-साथ सैन्य तैयारी अनिवार्य
जनरल नरवणे ने जोर देकर कहा कि भारत को बल प्रयोग के बजाय कूटनीतिक तंत्र और बातचीत से मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। शक्ति का उपयोग हमेशा अंतिम विकल्प होना चाहिए, लेकिन किसी भी दुस्साहस को रोकने के लिए सशस्त्र बलों का हर समय तैयार रहना आवश्यक है। यदि कोई देश शांति चाहता है, तो उसे युद्ध के लिए तैयार रहना होगा।
पड़ोसी नहीं बदले जा सकते
क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा करते हुए उन्होंने नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों में शांति बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा- भू-राजनीति में कोई अपना पड़ोसी नहीं चुन सकता, इसलिए उपलब्ध परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने होते हैं।
अस्थिरता का सीधा असर
जनरल नरवणे ने कहा कि पड़ोसी देशों में हिंसा या शरणार्थी संकट से भारत में तस्करी और अवैध हथियारों की आवाजाही बढ़ती है। इसलिए, अपने पड़ोस को स्थिर रखना भारत के अपने शांति, सुरक्षा और विकास के हित में अत्यंत आवश्यक है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की अहम बैठक संपन्न हो गई है। इस लेख में पढ़ें बैठक से जुड़ी हर बड़ी बात और आगामी चुनावों की रणनीति।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल! 6 साल बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच फिर से गठबंधन हो गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और सुखबीर बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन और NDA में अकाली दल की वापसी का औपचारिक ऐलान किया।
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.6°C तो गंगोत्री में -14°C पहुंचा। यूपी के 15 शहरों में घने कोहरे और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें अपने राज्य के मौसम का पूरा हाल।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस कम से कम 100 सीटों की मांग पर अड़ी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। आगरा से पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे 4 बच्चों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हैं।
अयोग्यता की कार्यवाही से बचने के लिए दिए जाने वाले रणनीतिक इस्तीफों पर रोक और दसवीं अनुसूची में सुधार की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग को नोटिस जारी किया है।
देशभर के रिहायशी इलाकों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सभी राजधानियों के नगर निगमों से 6 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है। भोपाल नगर निगम की कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के I4C की इकाई NCTAEU ने व्हाट्सएप वेब के गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। जानें कैसे हो सकता है अकाउंट का दुरुपयोग, किन कंप्यूटरों से बचें और क्या सावधानियां बरतें।
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को राहत देते हुए जनवरी 2027 से 2,000 रुपये मासिक भत्ता देने का फैसला किया है। जानें 'भरोसा' योजना की पात्रता, लाभ और कैबिनेट के इस बड़े फैसले की पूरी जानकारी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश से गरीबी के स्थायी खात्मे के लिए सरकार का रोडमैप साझा किया। जानिए कैसे कल्याणकारी योजनाओं, मुद्रा लोन और डिजिटल पहुंच के जरिए गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।