भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, आज भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, आज भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 1,555.62 अंक गिरकर 72,977.34 पर आ गया। निफ्टी 479.95 अंक गिरकर 22,634.55 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे गिरकर 93.86 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।
बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें…
तेल बाजार में उथल-पुथल
कमोडिटी बाजार में भी भारी अस्थिरता बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड करीब 112 डॉलर प्रति बैरल और हळक 98.50 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा। सप्लाई बाधित होने की आशंका और वैश्विक मांग में गिरावट के डर के बीच कीमतें लगातार उतार-चढ़ाव में हैं।
तनाव के बावजूद सोने में गिरावट
आमतौर पर भू-राजनीतिक तनाव में सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस बार उल्टा रुझान देखने को मिला। सोना करीब 2 फीसदी गिरकर 4,408 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। विश्लेषकों का कहना है कि मार्जिन कॉल के चलते निवेशक अपने मुनाफे वाले गोल्ड पोजिशन बेचकर इक्विटी में हुए नुकसान की भरपाई कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट
वैश्विक संकेत बेहद कमजोर रहे और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा गिरकर 51,280 पर आ गया। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 2.20 प्रतिशत गिरकर 4,839 पर, हांगकांग का हैंगसेंग 3.41 फीसदी टूटकर 24,415 पर बंद हुआ। ताइवान का वेटेड इंडेक्स 2.65 प्रतिशत गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया।
अमेरिकी बाजार भी दबाव में
अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स 0.96 प्रतिशत गिरकर 45,577 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 1.51 फीसदी की गिरावट रही और नैस्डैक 2 प्रतिशत टूटकर 21,647 पर आ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं होता, तब तक वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और दबाव बना रह सकता है।
निवेशकों में दिख रही घबराहट
बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, हालात तेजी से एस्केलेशन की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे निवेशकों में घबराहट साफ दिख रही है। अजय बग्गा ने कहा कि हफ्ते की शुरूआत बेहद अस्थिर माहौल में हुई है और निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से पैसा निकालकर डॉलर जैसी सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी मनी मार्केट फंड्स का एयूएम 8 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है, जो इस सेफ्टी फ्लाइट को दर्शाता है।
48 घंटे का अल्टीमेटम बना ट्रिगर
बग्गा के अनुसार, बाजार में घबराहट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम है। इसमें कहा गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोला जाए, जो फिलहाल युद्ध से पहले की क्षमता के सिर्फ 5 प्रतिशत पर चल रहा है, वरना ईरान के पावर ग्रिड को निशाना बनाया जा सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टॉप-10 में से 4 कंपनियों के बाजार मूल्य में 1.43 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसमें एसबीआई सबसे आगे रहा।
8 अगस्त 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य महानगरों में सोने-चांदी के ताजा रेट की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
आगामी हफ्ते में 90 कंपनियाँ एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। जानिए HAL, HPCL और अन्य प्रमुख कंपनियों के डिविडेंड शेड्यूल और रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी।
वैश्विक बाजार में तांबा, एल्युमीनियम जैसी औद्योगिक धातुओं की कीमतें बढ़ने से आगामी त्योहारी सीजन में घरेलू उपकरण और गाड़ियां 8% तक महंगी हो सकती हैं।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में रहे। निवेशकों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, कमजोर वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच सतर्क रुख अपनाया है। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 95.28 पर आ गया।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का ऑफर फॉर सेल शानदार प्रतिक्रिया के साथ बंद हुआ। सरकार ने 31,552 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे सार्वजनिक शेयरधारिता 10% पहुंच गई।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया।
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा है। वैश्विक महंगाई और अनिश्चितताओं के चलते लोन और ईएमआई में फिलहाल कोई कटौती नहीं होगी।