भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सोमवार को मजबूत शुरुआत के कुछ ही मिनटों बाद लाल निशान में आ गए। दिन के उच्च स्तर से सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर से नीचे चला गया। इस गिरावट ने बाजार की शुरूआती बढ़त को पूरी तरह मिटा दिया।

वित्तीय शेयरों में हुए नुकसान ने बाजार की बढ़त को मिटाया
आईटी, उपभोक्ता टिकाऊ और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र बढ़त बरकार
धातु क्षेत्र के शेयरों को सबसे तेज दबाव का सामना करना पड़ा
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सोमवार को मजबूत शुरुआत के कुछ ही मिनटों बाद लाल निशान में आ गए। दिन के उच्च स्तर से सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर से नीचे चला गया। इस गिरावट ने बाजार की शुरूआती बढ़त को पूरी तरह मिटा दिया। बैंकिंग शेयरों में भी मिला-जुला रुझान दिखा। बाजार का क्षेत्रीय हाल काफी हद तक सकारात्मक रहा। अधिकांश सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। हालांकि, यह बढ़त सभी क्षेत्रों में समान नहीं थी। दरअसल, शेयर बाजार निवेशकों के लिए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआत शानदार रही है, लेकिन उनकी खुशी महज कुछ मिनटों तक ही रही, क्योंकि अचानक सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह धड़ाम हो गए। बाजार की शुरुआती चाल पर नजर डालें, तो एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलते ही 700 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी ओपनिंग के साथ ही 26,000 के स्तर के करीब जा पहुंचा। लेकिन इस शानदार ओपनिंग के बाद महज 10 मिनट में ही बाजी पलट गई और सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआती तेजी अचानक तेज गिरावट में तब्दील हो गई और दोनों इंडेक्स क्रैश हो गए। Sensex तो एक झटके में 650 अंक से ज्यादा फिसल गया। अमेरिका से लेकर एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है। जापान, हांगकांग, साउथ कोरिया के शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में ही क्रैश हो गए।
सेंसेक्स-निफ्टी ने किया हैरान
शेयर बाजार की शुरुआत पर नजर डालें, तो 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,919 की तुलना में तेज छलांग लगाकर 84,421 पर ओपन हुआ और फिर शुरुआती कुछ मिनटों में ये 743 अंकों की जोरदार उछाल के साथ 84,662 के लेवल पर जा पहुंचा, लेकिन इस स्तर पर पहुंचने के अगले ही पल सेंसेक्स की चाल बदल गई और ये भरभराकर टूटने लगा और देखते ही देखते 658 अंक क्रैश होकर 83,210 के लेवल पर आ गया। NSE Nifty की बात करें, तो ये भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ओपनिंग के दौरान तेज रफ्तार के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुआ। इस 50 शेयरों वाले इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 25,800 की तुलना में तेजी लेकर 25,929 पर कारोबार की शुरुआत की और अगले ही पल 25,992 के लेवल पर जा पहुंचा, लेकिन फिर Sensex के फिसलते ही ये भी टूटने लगा और अचानक बुरी तर टूटकर 25,567 के स्तर पर आ गया।
ग्लोबल क्रैश का बाजार पर बड़ा असर
भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार को विदेशों से मिले-जुले संकेत मिल रहे थे। एक ओर जहां गिफ्टी निफ्टी में 150 अंकों की तेजी सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल के संकेत दे रही थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही, लेकिन दूसरी ओर इस शुरुआती तेजी पर जापान, अमेरिका, कोरिया से हांगकांग तक के मार्केट क्रैश का बुरा असर भी पड़ा और अचानक तेज गिरावट आ गई। Japan Nikkei में 3000 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई और ये 5 फीसदी से ज्यादा फिसल गया। इसके अलावा हांगकांग का HangSeng Index करीब 1 फीसदी या 150 अंक से ज्यादा टूट गया। साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स की चाल देखें, तो खबर लिखे जाने तक ये 160 अंक या 3.20 फीसदी की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रिटेन के शेयर बाजार में भी 1 फीसदी अधिक की गिरावट देखने को मिली।
IT शेयर चमके, लेकिन ये स्टॉक क्रैश
शेयर बाजार में मची इस उथल-पुथल के बीच जहां आई शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला। TCS (3.20%), Tech Mahindra (2.80%), Infosys (2.50%) से लेकर HCL Tech (1.90%) की तेजी में कारोबार करते दिखे, तो वहीं दूसरी ओर बीएसई की इसी लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Tata Steel Share (5%), Axis Bank Share (2.50%), SBI Share (2.60%), ICICI Bank Share (1.35%), HDFC Bank (1.15%) की गिरावट में कारोबार करता नजर आया।

भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सोमवार को मजबूत शुरुआत के कुछ ही मिनटों बाद लाल निशान में आ गए। दिन के उच्च स्तर से सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर से नीचे चला गया। इस गिरावट ने बाजार की शुरूआती बढ़त को पूरी तरह मिटा दिया।
सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने PM नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। 1.90 लाख से 1.25 लाख प्रति 10 ग्राम हुए सोने के भाव से ज्वैलर्स को प्रति किलो 65 लाख रुपये का सीधा नुकसान होने से बचा।
मध्य प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग ने GST नियमों में बड़ा बदलाव किया है। होटल, आउटडोर कैटरिंग, इलेक्ट्रिक वाहन परिवहन और डिलीवरी सेवाओं पर अब अधिकतम 2.5% तक ही इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मिलेगा। जानें 1 नवंबर 2026 से लागू नए प्रावधान।
21 नवंबर को सोना 5,200 रुपए गिरकर 1,29,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 4,000 रुपए टूटकर 1,58,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंची। पढ़ें रिकॉर्ड स्तर से गिरावट के आंकड़े और बाजार में नरमी के कारण।
एंथ्रोपिक ने अपने ऐतिहासिक IPO से 81.3 अरब डॉलर जुटाकर स्पेसएक्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। जानिए शेयर लिस्टिंग, कर्मचारियों की संपत्ति, बाज़ार के हालात और भारतीय निवेशकों के लिए अवसरों की पूरी जानकारी।
ग्लोबल मार्केट के कमजोर संकेतों और 92 डॉलर के पार ब्रेंट क्रूड के बावजूद 20 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी दिखी। सेंसेक्स 800 अंक उछला और निफ्टी 25,744 के स्तर पर पहुंचा। जानिए सेक्टोरल और शेयरों का पूरा हाल।
सोना 5,947 रुपए और चांदी 9,789 रुपए प्रति किलो टूटकर एक साल पुराने स्तर के करीब पहुंचे। जानें डॉलर और मुनाफावसूली का असर, ऊपरी स्तर से गिरावट का आंकड़ा और अलग-अलग शहरों में दामों के अंतर की मुख्य वजहें।
ईपीएफओ बोर्ड ने पीएफ निकासी का न्यूनतम बैलेंस 25% से घटाकर 10% कर दिया है। अब 90% तक राशि निकालने, रिटायरमेंट के बाद सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान और पेंशन व वेज सीलिंग से जुड़े फैसलों की पूरी जानकारी पढ़ें।
देवउठनी ग्यारस से ठीक पहले गुरुवार को सरार्फा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,179 रुपए टूटकर 1.30 लाख रुपए के स्तर से नीचे आ गया है, जो 11 दिसंबर 2025 के बाद पहला मौका है, जब सोना इस स्तर से नीचे फिसला है।
आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के चौथे दिन दबाव में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स -0.17 फीसदी अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी -0.26 प्रतिशत अंक टूटकर पहुंच गया। दरअसल, सुबह बीएसई सेंसेक्स मामूली 42.34 अंक की बढ़त के साथ 82,074.16 अंक पर खुला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह