देवउठनी ग्यारस से ठीक पहले गुरुवार को सरार्फा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,179 रुपए टूटकर 1.30 लाख रुपए के स्तर से नीचे आ गया है, जो 11 दिसंबर 2025 के बाद पहला मौका है, जब सोना इस स्तर से नीचे फिसला है।

त्योहारी सीजन से ठीक पहले खरीदी का बड़ा मौका
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देवउठनी ग्यारस से ठीक पहले गुरुवार को सरार्फा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,179 रुपए टूटकर 1.30 लाख रुपए के स्तर से नीचे आ गया है, जो 11 दिसंबर 2025 के बाद पहला मौका है, जब सोना इस स्तर से नीचे फिसला है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी भी 2,158 रुपए सस्ती होकर 1.62 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पिछले सात कारोबारी दिनों के रुझान पर नजर डालें तो सोना करीब 12 हजार रुपए और चांदी लगभग 24 हजार रुपए तक लुढ़क चुकी है। बीते 10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
कीमती धातुओं की कीमतों में नरमी
बाजार जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने, ऊंचे स्तरों पर बड़े निवेशकों और संस्थानों की मुनाफा वसूली व बिकवाली के दबाव से कीमती धातुओं की कीमतों में यह नरमी आई है।
रिकॉर्ड से काफी नीचे आए दाम
मौजूदा वर्ष में सोना और चांदी के बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए के स्तर पर थी, लेकिन 29 जनवरी को यह 3.80 लाख रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अपने इस रिकॉर्ड शिखर से चांदी अब तक करीब 2.18 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है।
46 हजार रुपए की बड़ी गिरावट
दूसरी ओर, 24 कैरेट सोना 31 दिसंबर 2025 को 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर था, जो 29 जनवरी को उछलकर 1.76 लाख रुपए के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा था, और वहां से अब तक इसमें करीब 46 हजार रुपए की बड़ी गिरावट आ चुकी है।

ईपीएफओ बोर्ड ने पीएफ निकासी का न्यूनतम बैलेंस 25% से घटाकर 10% कर दिया है। अब 90% तक राशि निकालने, रिटायरमेंट के बाद सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान और पेंशन व वेज सीलिंग से जुड़े फैसलों की पूरी जानकारी पढ़ें।
देवउठनी ग्यारस से ठीक पहले गुरुवार को सरार्फा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,179 रुपए टूटकर 1.30 लाख रुपए के स्तर से नीचे आ गया है, जो 11 दिसंबर 2025 के बाद पहला मौका है, जब सोना इस स्तर से नीचे फिसला है।
आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के चौथे दिन दबाव में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स -0.17 फीसदी अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी -0.26 प्रतिशत अंक टूटकर पहुंच गया। दरअसल, सुबह बीएसई सेंसेक्स मामूली 42.34 अंक की बढ़त के साथ 82,074.16 अंक पर खुला।
देश के साथ मध्यप्रदेश में भी खाद्य वस्तुओं की बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध के दामों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। दाल, तेल और सब्जियों के बढ़ते दामों के साथ-साथ पैकेट में दूध वितरित करने वाली तीनों प्रमुख कंपनियों ने एक के बाद एक दाम बढ़ाए हैं।
सोने और चांदी के दामों में लगातार छठे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना और चांदी के नए भाव क्या हैं, इसके गिरने के कारण और शहरों में कीमत के अंतर की पूरी जानकारी पढ़ें।
भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 82,443.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 33.50 अंक गिरकर 25,353.90 पर आ गया है।
साइबर अपराधियों ने जूम, एचएसबीसी और आइकिया जैसी 178 प्रमुख वेबसाइटों को निशाना बनाया है। हैकर्स ने ऑप्टिमाइजली प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट कार्ड नंबर और क्रिप्टो पते चुराने की कोशिश की।
देश के बागवानी क्षेत्र के लिए वर्ष 2025-26 बेहद उत्साहजनक रहने वाला है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल बागवानी उत्पादन पिछले साल के 3707.38 लाख टन के मुकाबले 4.36 फीसदी बढ़कर 3869.15 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स वृद्धि के साथ खुला। निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल देखा गया। अधिकांश सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। आटो, पीएसयू बैंक और बैंक शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की।
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज के ताजा भाव, महीनेभर का हाल और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह