ईपीएफओ बोर्ड ने पीएफ निकासी का न्यूनतम बैलेंस 25% से घटाकर 10% कर दिया है। अब 90% तक राशि निकालने, रिटायरमेंट के बाद सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान और पेंशन व वेज सीलिंग से जुड़े फैसलों की पूरी जानकारी पढ़ें।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के बोर्ड ने करोड़ों पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए निकासी के नियमों में अहम बदलाव को मंजूरी दी है। नए प्रावधान के तहत अब पीएफ खाते में न्यूनतम 25 प्रतिशत राशि बनाए रखने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है, और इसकी जगह केवल 10 प्रतिशत राशि खाते में रखना अनिवार्य होगा।
इस फैसले से कर्मचारियों को आपात या अन्य जरूरतों के समय अपनी जमा पूंजी का बड़ा हिस्सा निकालने की सुविधा मिल जाएगी। उदाहरण के लिए, यदि किसी सदस्य के पीएफ खाते में 10 लाख रुपये जमा हैं, तो पहले 2.5 लाख रुपये खाते में सुरक्षित रखना जरूरी था, लेकिन अब केवल 1 लाख रुपये रखकर बाकी 9 लाख रुपये तक निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार निकाले जा सकेंगे।
पीएफ निकासी में लचीलापन लाने के साथ ही बोर्ड ने रिटायरमेंट के बाद सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) को भी हरी झंडी दे दी है। इस व्यवस्था के लागू होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पूरा पैसा एकमुश्त निकालने के बजाय चरणबद्ध तरीके से किस्तों में निकालने का विकल्प मिलेगा।
इस सुविधा का सीधा लाभ यह होगा कि जरूरत के हिसाब से नियमित अंतराल पर हाथ में नकदी उपलब्ध रहेगी, जबकि खाते में शेष बची राशि पर लगातार ब्याज भी मिलता रहेगा। इससे लंबी अवधि में रिटायरमेंट फंड को सुरक्षित रखने और बेहतर तरीके से उपयोग करने में मदद मिलेगी।
ईपीएफओ बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद सदस्य निर्धारित नियमों व शर्तों के दायरे में अपनी कुल पीएफ बचत का 90 प्रतिशत तक हिस्सा निकाल सकेंगे। इससे मेडिकल इमरजेंसी, पारिवारिक आवश्यकता या अन्य जरूरी खर्चों के समय कर्मचारियों को फंड की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा।
नए नियम के तहत खाते में न्यूनतम 10 प्रतिशत बैलेंस बना रहेगा, जिससे खाता सक्रिय और सुरक्षित बना रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम कर्मचारियों की वित्तीय लिक्विडिटी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
बैठक में पेंशन को लेकर भी अहम विचार-विमर्श और निर्णय किए गए हैं। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से न्यूनतम मासिक पेंशन बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जबकि मौजूदा समय में ईपीएस के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये मिलती है। इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की संभावनाओं पर चर्चा के बीच बैठक में पेंशन से जुड़ा फैसला लिया गया है।
इसके अलावा, इसी वर्ष 16 सितंबर को हुई बैठक में ईपीएफओ की वेज सीलिंग को 15,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह किए जाने का निर्णय भी लिया गया था। इस कदम से 50 लाख से एक करोड़ तक नए कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आने की उम्मीद जताई गई है।
ईपीएफओ बोर्ड ने पीएफ निकासी का न्यूनतम बैलेंस 25% से घटाकर 10% कर दिया है। अब 90% तक राशि निकालने, रिटायरमेंट के बाद सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान और पेंशन व वेज सीलिंग से जुड़े फैसलों की पूरी जानकारी पढ़ें।
देवउठनी ग्यारस से ठीक पहले गुरुवार को सरार्फा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,179 रुपए टूटकर 1.30 लाख रुपए के स्तर से नीचे आ गया है, जो 11 दिसंबर 2025 के बाद पहला मौका है, जब सोना इस स्तर से नीचे फिसला है।
आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के चौथे दिन दबाव में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स -0.17 फीसदी अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी -0.26 प्रतिशत अंक टूटकर पहुंच गया। दरअसल, सुबह बीएसई सेंसेक्स मामूली 42.34 अंक की बढ़त के साथ 82,074.16 अंक पर खुला।
देश के साथ मध्यप्रदेश में भी खाद्य वस्तुओं की बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध के दामों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। दाल, तेल और सब्जियों के बढ़ते दामों के साथ-साथ पैकेट में दूध वितरित करने वाली तीनों प्रमुख कंपनियों ने एक के बाद एक दाम बढ़ाए हैं।
सोने और चांदी के दामों में लगातार छठे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना और चांदी के नए भाव क्या हैं, इसके गिरने के कारण और शहरों में कीमत के अंतर की पूरी जानकारी पढ़ें।
भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 82,443.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 33.50 अंक गिरकर 25,353.90 पर आ गया है।
साइबर अपराधियों ने जूम, एचएसबीसी और आइकिया जैसी 178 प्रमुख वेबसाइटों को निशाना बनाया है। हैकर्स ने ऑप्टिमाइजली प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट कार्ड नंबर और क्रिप्टो पते चुराने की कोशिश की।
देश के बागवानी क्षेत्र के लिए वर्ष 2025-26 बेहद उत्साहजनक रहने वाला है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल बागवानी उत्पादन पिछले साल के 3707.38 लाख टन के मुकाबले 4.36 फीसदी बढ़कर 3869.15 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स वृद्धि के साथ खुला। निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल देखा गया। अधिकांश सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। आटो, पीएसयू बैंक और बैंक शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की।
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज के ताजा भाव, महीनेभर का हाल और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह