देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।

दुकानों पर गिरावट का असर दिखने में अभी समय लगेगा
तेजी पर अंकुश लगाने केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था। हालांकि, इस राहत के बावजूद कीमतें अब भी ऊंची बनी हुई हैं और पिछले महीने के 49.33 रुपए प्रति किलो के स्तर से करीब 27 फीसदी अधिक हैं। दामों में अचानक आई तेजी पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, चीनी का औसत थोक भाव 60.39 से घटकर 57.62 रुपए प्रति किलो (लगभग 2.77 प्रति किलो की कमी) पर आ गया है।
दस लाख टन चीनी आयात: आपूर्ति बढ़ाने के लिए इंपोर्ट को मंजूरी दी गई।
लिमिट: डीलरों और बल्क यूजर्स के लिए जमाखोरी रोकने के लिए नए निर्देश लागू किए गए।
राहत पहुंचने में लग रहा समय
थोक भाव में नरमी के बावजूद आम उपभोक्ताओं को इसका तुरंत पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका मुख्य कारण दुकानों में पड़ा पुराना महंगा स्टॉक है। आमतौर पर रिटेल दुकानदारों के पास 50-50 किलो की 10 से 15 बोरियां एडवांस में रहती हैं। पुराने महंगे स्टॉक के खत्म होने और नया सस्ता स्टॉक पहुंचने में कम से कम 10 दिन का समय लगेगा।
उत्पादन घटा, लेकिन आपूर्ति पर्याप्त
2025-26 मार्केटिंग ईयर के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान 343 लाख टन से घटाकर 306 लाख टन कर दिया गया है। इसके बावजूद, देश में सालाना घरेलू मांग 280-285 लाख टन के आसपास रहने का अनुमान है। सरकार का स्पष्ट रुख है कि देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति का कोई बड़ा संकट नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
19 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी के दामों में उछाल। MCX पर सोना ₹1,48,356 और चांदी ₹2,12,320 के पार। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों के लाइव रेट्स देखें।
आज एक बार फिर शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में बाजार में कमजोरी का रुख देखा गया।बाजार में शुरुआती रुझान कमजोर बना रहा। सेंसेक्स 200 अंक तक गिर गया था। निफ्टी भी 23,150 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे चला गया।
टाटा ट्रस्ट्स ने वित्त वर्ष 2026 में ₹1,556 करोड़ बांटे। नोएल टाटा ने देशभर में 40-50 गैर-लाभकारी अस्पतालों का नेटवर्क बनाने और 2026-31 की स्वास्थ्य रणनीति की घोषणा की।
केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में चीनी की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मिलों को नियमित कोटे के अलावा अतिरिक्त बिक्री की अनुमति दी है। इसके साथ ही, डेलॉयट इंडिया ने निजी निवेश में सुधार के चलते चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी विकास दर 7.3 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की लॉन्चिंग को लेकर रिलायंस और मस्क में छिड़ी जंग की पूरी कहानी पढ़ें। जानिए स्पेक्ट्रम आवंटन, कीमतों और सुरक्षा नियमों से जुड़े विवाद की हर जानकारी।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह बाजार खुलने पर प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिर गया, जबकि निफ्टी 23,000 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया।
केंद्र सरकार ने ईंधन के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ा बदलाव किया है। नई दरों के तहत पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स को 5 गुना बढ़ा दिया गया है, जबकि डीजल के निर्यात पर भारी राहत देते हुए टैक्स में बड़ी कटौती की गई है। संशोधित दरें 16 अक्टूबर से लागू हो चुकी हैं।
भारत सरकार और दूरसंचार विभाग (DoT) ने स्पैम और फ्रॉड कॉल्स रोकने के लिए 1 नवंबर 2026 से 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस अनिवार्य कर दी है। जानिए इसके नियम, फीचर्स और प्राइवेसी से जुड़ी पूरी जानकारी।
16 अक्टूबर को इंटरनेशनल और घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दामों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। जानिए एमसीएक्स, कॉमेक्स और देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने तथा चांदी के ताजा रेट।
15 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। COMEX और MCX पर तेजी के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना और चेन्नई में 24K, 22K, 18K सोने और 1 किलो चांदी के ताज़ा भाव यहाँ देखें।