भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्ससे और निफ्टी गिर गया। कच्चे तेल के दाम में वृद्धि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य कारण रहे। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 96.48 पर पहुंच गया।

तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य कारण रहे
भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप की जताई आशंका
भारतीय बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में खुले
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्ससे और निफ्टी गिर गया। कच्चे तेल के दाम में वृद्धि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य कारण रहे। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 96.48 पर पहुंच गया। इसके पीछे भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद भारतीय बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में खुले। डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच दनादन धमकियों और होर्मुज के साथ ही अब लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमलों से बाजार सहमा हुआ नजर आया है।
सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही धड़ाम
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स ओपनिंग के साथ ही करीब 300 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बुधवार के बंद के मुकाबले करीब 100 अंक की गिरावट लेकर खुला। इस बीच बीएसई लार्जकैप के 30 में से 24 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत देखें, तो बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,755 की तुलना में गिरावट लेकर 76,515 पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये फिसलता हुआ 76,344 के लेवल पर आ गया। एनएसई निफ्टी की चाल भी सेंसेक्स के जैसी ही नजर आई और अपने पिछले कारोबारी बंद 23,996 की तुलना में ये फिसलकर 23,904 पर ओपन हुआ। इसके बाद इस 50 शेयरों वाले इंडेक्स ने भी रील्ल२ी७ की चाल से चाल मिलाई और 23,876 पर आ गया।
चारों ओर लाल निशान पर कारोबार
शुरुआती कारोबार में ट्रेडिंग चार्ज पर नजर डालें, तो हर कैटेगरी में लाल निशान नजर आया। बीएसई लार्जकैप में इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस जैसी दिग्गज कंपनियों के स्टॉक 1 फीसदी से ज्यादा फिसलकर कारोबार कर रहे थे, तो वहीं मिडकैप में शामिल हिंदुस्तान पेट्रोलियम, जीएमआर एयरपोर्ट, फीनिक्स लिमिटेड, पर्सिस्टेंट के शेयरों में 2 फीसदी के आसपास की गिरावट देखने को मिली।
इसलिए संभल नहीं पा रहा बाजार
शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट के कारणों की बात करें, तो मिडिल ईस्ट में जारी जंग सबसे बड़ा है, जो थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धमकियों पर धमकियां देते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं ईरान भी आंख के बदले आंख की चेतावनी दे रहा है। इसके साथ ही पहले से ही होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के चलते ग्लोबल टेंशन हाई पर थी, उस पर लाल सागर में हमलों ने तेल के कीमतों में आग लगा दी है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 95 डॉलर के पार निकल गई है और दुनिया में महंगाई का खतरा फिर से बढ़ने लगा है।

स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह