शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरकर करोबार करते नजर आए। आज आटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली है। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन कमजोर शुरुआत हुई।

शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरकर करोबार करते नजर आए। आज आटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली है। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन कमजोर शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 23,850 से नीचे आ गया। ओपनिंग के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 558.43 (-0.72 फीसदी) अंकों की बढ़त के साथ 77,004.47 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 157.10 (-0.65 प्रतिशत) अंक टूटकर 23,840.25 पर पहुंच गया। अदाणी पोर्ट्स और इंफोसिस के शेयरों में 2 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 92.70 पर आ गया।
बढ़त का सिलसिला टूटा
ईरान-अमेरिका युद्धविराम पर अनिश्चितता बढ़ने और निवेशकों का मनोबल गिरने से भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार पांच सत्रों की बढ़त का सिलसिला टूट गया और बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
एलएंडटी के शेयर में गिरावट
सेंसेक्स में इंफोसिस, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएलटेक और एलएंडटी के शेयरों में 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि टाटा स्टील, एनटीपीसी, बीईएल और पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा लाभ हुआ। बाजारों में अस्थिरता मापने वाले इंडिया वीआईसी में पिछले सत्र में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई।
अमेरिकी बाजार में 8 अप्रैल को तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट बदलाव | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 47910 | 1325 | 2.85% |
| नैस्डैक | 22635 | 617 | 2.80% |
| S&P 500 | 6783 | 166 | 2.51% |
76 शेयर अपरिवर्तित रहे
एनएसई पर निफ्टी आईटी में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मेटल में 1 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए बढ़त दर्ज की। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांकों में मामूली बढ़त देखी गई। एनएसई पर 597 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,969 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई और 76 शेयर अपरिवर्तित रहे।
एशियाई बाजारों में गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट बदलाव | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 5784 | -88 | -1.50% |
| निक्केई (जापान) | 55870 | -438 | -0.78% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25803 | -90 | -0.35% |
| शंघाई कंपोजिट (चीन) | 3965 | -29 | -0.73 |


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तेज रफ्तार। MoSPI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही, जबकि चौथी तिमाही में यह 7.8% दर्ज की गई। रियल और नॉमिनल जीडीपी की पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
एमपीसी के फैसले के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9.52 अंक गिरकर 74,350.49 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 17.15 अंक गिरकर 23,399.40 अंक पर आ गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर तीन दिनों तक चले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति बैठक यानी एमपीसी के फैसलों का एलान कर रहे हैं। पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव और इसके कारण महंगाई और आर्थिक विकास पर मंडराते जोखिमों के बीच पूरे बाजार की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाता है।
भारत और अमेरिका के बीच 1 जून से द्विपक्षीय व्यापार समझौते और सेक्शन 301 टैरिफ उपायों को लेकर गहन चर्चा चल रही है। जानिए 7 जुलाई को होने वाले अंतिम फैसले और वाणिज्य मंत्रालय के इस कदम के मायने।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज बेंचमार्क सूचकांकों की शुरुआत निराशाजनक रही। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कई बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में चार फीसदी तक की तेज कमी दर्ज हुई। इस गिरावट ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर हो गया है। जहां एलन मस्क से लेकर मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस को बड़ी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर 81 साल के अरबपति लैरी एलिसन ने जोरदार कमाई की है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक तनाव का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया। कई दिग्गज शेयरों में गिरावट से बाजार का माहौल कमजोर बना रहा।
आज यानी जून महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र की मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।
आज यानी 1 जून-2026 से केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कुछ में तो राहत दी है, लेकिन कुछ जगह जनता को अपनी जेब ढीली करनी पडेगी। कॉमर्शियल सिलेंडर सोमवार से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है।
घरेलू रसोई गैस के इस्तेमाल और सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और सख्त विधिक फैसला लिया है। सरकार ने गैस कंट्रोल आर्डर में बड़ा संशोधन करते हुए साफ कर दिया है कि अब देश के किसी भी एक घर में केवल एक ही एलपीजी कनेक्शन वैध माना जाएगा।