उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मनौरी में सोमवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं।

अब तक 11 की मौत: धमाके की गूंज दो किमी दूर तक गूंजी
एंबुलेंस न मिलने पर पिकअप और चारपाई से पहुंचे अस्पताल
पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस 2024 में ही समाप्त हो गया था

कौशांबी। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मनौरी में सोमवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं। धमाका इतना भयावह था कि फैक्टरी की इमारत पूरी तरह जमींदोज हो गई और आसपास के छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इधर, घटना के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी नौशाद की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं। मंगलवार तड़के 4:00 बजे चरवा थाना क्षेत्र के 13 मील सराय सहावा रोड पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख नौशाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अवैध गोदाम किया ध्वस्त
प्रशासनिक जांच में सामने आया कि पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस वर्ष 2024 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद अवैध रूप से इसका संचालन जारी था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम अमित पाल ने घटनास्थल से 400 मीटर दूरी पर बने नौशाद के पटाखा गोदाम को जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया। दोषी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सफाई कर्मी स्ट्रेचर ढोते नजर आए
हादसे के बाद बड़ी लापरवाही सामने आई। घायलों को एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने मजबूरन पिकअप वाहन में चारपाई रखकर घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में ही 13 वर्षीय प्रवीण और 5 वर्षीय प्रांजली ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर भी वार्ड बॉय की जगह सफाई कर्मी स्ट्रेचर ढोते नजर आए।
निगरानी और तंत्र पर गंभीर सवाल
कौशांबी के भरवारी में वर्ष 2024 में भी इसी तरह पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में 7 लोगों की मौत हुई थी। दो साल के भीतर घटी यह दूसरी बड़ी घटना रिहायशी इलाकों में फल-फूल रहे अवैध बारूद के कारोबार और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
यह भी पढ़िए...
प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 की मौत और कई घायल
धमाकों से दहल उठा बैरागढ़ थोक पटाखा बाजार, 70 फिट ऊंची उठी लपटें
जयपुर पटाखा गोदाम आग: खोह नागोरियान में भीषण अग्निकांड, बच्चे समेत 4 की मौत, 4 गंभीर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने हरिद्वार के BHEL गेस्ट हाउस में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर से 3 घंटे पूछताछ की। पढ़ें VIP एंगल और केस से जुड़ी पूरी अपडेट।
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।