कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।

सतीशन ने सीएम पद की ली शपथ...20 विधायक कैबिनेट में शामिल
मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मंच पर रहीं मौजूद
तिरुवनंतपुरम। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है। केरलम में ये केरल में लगभग छह दशक बाद ऐसा पहला मौका होगा, जब मुख्यमंत्री पूरे मंत्रिमंडल के साथ शपथ ली हो। कांग्रेस नेतृत्व वाली नई यूडीएफ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड़ा शामिल हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साझा किया मंच
शपथ ग्रहण समारोह में तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी शामिल हुए और पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। इसके अलावा विपक्ष के नेता और केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। आईयूएमएल के प्रमुख नेता सैयद सादिकली शिहाब थंगल भी समारोह में शामिल हुए।
गृह मंत्रालय संभालेंगे रमेश चेन्निथला
सतीशन के साथ शपथ लेने वाले 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल में कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं के नाम शामिल हैं। वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने मंत्री पद की शपथ ली और जानकारी दी कि वह गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे। केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ और कांग्रेस विधायक के मुरलीधरन ने भी शपथ ली। अन्य प्रमुख चेहरों में अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, टी सिद्दीकी, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदू कृष्णा, एम लिजू, केए तुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं, जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है।
आईयूएमएल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
यूडीएफ गठबंधन की महत्वपूर्ण साझेदार आईयूएमएल को इस सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आईयूएमएल के पांच विधायकों पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर ने वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा केरलम कांग्रेस (जोसेफ) से मॉन्स जोसेफ और क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी से शिबू बेबी जॉन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
विधानसभा अध्यक्ष होंगे राधाकृष्णन
सतीशन ने ये भी घोषणा की कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष होंगे। विधायक अपू जॉन जोसेफ को सरकार का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।
महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व
सतीशन ने स्वीकार किया कि कांग्रेस के 63 विधायकों में कई योग्य और वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा-कुछ वास्तविकताओं और मानदंडों के कारण सभी योग्य चेहरों को शामिल करना संभव नहीं था। इस 20 सदस्यीय टीम में अनुसूचित जाति के दो सदस्यों को शामिल किया गया है और महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।
यह भी पढ़िए....
केरलम: थरूर के काफिले पर हमला, सड़क पर घेरी गाड़ी, गनमैन को पीटा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।