दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर हो गया है। जहां एलन मस्क से लेकर मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस को बड़ी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर 81 साल के अरबपति लैरी एलिसन ने जोरदार कमाई की है।

लैरी की उम्र 81 साल और नेटवर्थ- 300 अरब डॉलर
अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में शामिल
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर हो गया है। जहां एलन मस्क से लेकर मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस को बड़ी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर 81 साल के अरबपति लैरी एलिसन ने जोरदार कमाई की है। इसके साथ ही वे एक झटके में टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल, ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, लैरी एलिसन की नेटवर्थ में अचानक बड़ा उछाल आया है। एक ही दिन में 81 साल के एलिसन ने 21.4 अरब डॉलर कमा डाले और इससे उनकी संपत्ति में तगड़ी बढ़ोतरी हुई। ये 302 अरब डॉलर हो गई, जो उन्हें सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखती है।
2026 में अब तक इतनी कमाई
लैरी एलिसन की नेटवर्थ के आंकड़े पर नजर डालें, तो ये अरबपति इस साल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में शामिल हैं। 1 जनवरी से अब तक इनकी कुल संपत्ति में 55.1 अरब डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया है।
इस तरह किया कमाल
लैरी एलिसन की नेटवर्थ में अचानक आए इस 21.4 अरब डॉलर के उछाल के पीछे उनकी कंपनी आॅरेकल के शेयर में आई तूफानी तेजी की बड़ी भूमिका है। महीने के पहले ही दिन सोमवार को आॅरेकल के शेयरों में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी और इसका दाम 250 डॉलर तक पहुंच गया, जिससे एलिसन की नेटवर्थ भी 300 अरब डॉलर के पार निकल गई।
1977 में की थी आरेकल की शुरुआत
लैरी एलिसन ने 1977 में आरेकल की शुरुआत की थी और फिर इसे एक डेटाबेस स्टार्टअप से दुनिया की सबसे मूल्यवान सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक बना दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, आरेकल की टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार में लगभग 15 फीसदी हिस्सेदारी है। लैरी इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट और हवाई द्वीप के लानाई के लगभग 98 प्रतिशत हिस्से के भी मालिक हैं।
मस्क और पेज अरबपति ही एलिसन से आगे
अरबपतियों की लिस्ट में अब लैरी एलिसन के आगे सिर्फ दो अरबपति हैं। इनमें दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क हैं, जिनकी नेटवर्थ एक दिन में 14.3 अरब डॉलर की गिरावट के बाद भी 721 अरब डॉलर है। मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक 101 अरब डॉलर का उछाल आया है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान लैरी पेज हैं, जिनकी कुल संपत्ति 319 अरब डॉलर है और उन्होंने अपनी नेटवर्थ में इस साल 50 अरब डॉलर जोड़े हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय इक्विटी बाजार में आज कारोबार की शुरुआत होते ही शानदार तेजी दर्ज की गई। ओपनिंग बेल के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते बीएसई सेंसेक्स में 500 अंकों तक की रैली दर्ज की गई और एनएसई निफ्टी 22,700 का महत्वपूर्ण स्तर पार करने में कामयाब रहा।
त्योहारों के दौरान देश में चीनी की किल्लत और महंगाई को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय ने टैरिफ रेट कोटा के तहत 10 लाख टन कच्चे चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समय सीमा को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया है।
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंटरनेशनल मार्केट (Comex) पर सोने-चांदी के नए रेट्स की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ डिटेल्स हिंदी में। जानिए सब्सक्रिप्शन स्टेटस, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), प्राइस बैंड, एंकर निवेशकों का योगदान और कंपनी की पूरी वित्तीय योजना।
22 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव, कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण और आभूषण खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
रिलायंस की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ खुलने के 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। जानिए इस ऐतिहासिक आईपीओ की खासियत, सब्सक्रिप्शन आंकड़े और निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण।
धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 21 अक्टूबर को MCX पर सोने और चांदी के ताजा भाव, शहर के अनुसार कीमतें और खरीदारी से जुड़ी जरूरी बातें जानें।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 650 से अधिक अंक उछलकर 74,518 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 23,000 के अहम स्तर को पार करते हुए 23,053.15 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 94.73 पर पहुंच गया।
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार समझौते की बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों देश एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं।